
, ब्यूरो रिपोर्ट,
कोडरमा। मंगलवार को कोडरमा परिसदन में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि के साथ हुई। बैठक में मुख्य रूप से बड़कागांव की पूर्व विधायक और प्रमंडल कैंपेन कमेटी की अध्यक्ष अंबा प्रसाद शामिल हुईं। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस की असली ताकत उसके कार्यकर्ता हैं।

कार्यकर्ताओं को गांव, पंचायत और बूथ स्तर तक सक्रिय होकर जनता की समस्याओं को उठाना होगा और लोगों से सीधा संवाद स्थापित करना होगा।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रजक ने कहा कि संगठन को सिर्फ पदाधिकारियों तक सीमित नहीं रखना है, बल्कि हर बूथ को सक्रिय करना है। आने वाले दिनों में प्रखंड और मंडल स्तर पर गतिविधियां तेज की जाएंगी। इस दौरान लोगो पंचायत स्तर पर कमेटी का गठन किया गया, जिसमें एसआईआर को लेकर कार्यकर्ता बीएलओ टू से जानकारी हासिल करेंगे।

बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता से उठाने का संकल्प लिया गया।









