Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

धनबाद कोर्ट रोड में संयुक्त अतिक्रमण हटाओ अभियान,धनबाद कोर्ट रोड में चला बुलडोजर, अवैध ठेले-काउंटर और वाहनों पर कार्रवाई

Author Image
Written by
News Star Bharat

, ब्यूरो रिपोर्ट,

धनबाद : शहर की सबसे व्यस्त सड़कों में शुमार कोर्ट रोड पर बुधवार को संयुक्त अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए ठेले, काउंटर, गुमटी और बेतरतीब खड़े वाहनों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की।

एसडीएम लोकेश बारंगे के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम की टीम ने रणधीर वर्मा चौक से डीआरएम चौक तक अभियान चलाया। इस दौरान नगर निगम के बुलडोजर और ट्रैक्टर वाहन की मदद से सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया और सामान जब्त कर नगर निगम कार्यालय ले जाया गया।

धनबाद कोर्ट रोड पर आए दिन लगने वाले जाम और सड़क पर बढ़ते अतिक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने यह कार्रवाई की।
अभियान के दौरान सड़क किनारे अवैध तरीके से लगाए गए ठेले, काउंटर और गुमटियों को हटाया गया।

वहीं सड़क पर या किनारे बेतरतीब तरीके से खड़े बाइक और अन्य वाहनों पर भी कार्रवाई की गई। नगर निगम की टीम ने कार्रवाई के दौरान कई सामानों को जब्त किया, जिसे ट्रैक्टर वाहन के जरिए नगर निगम कार्यालय ले जाया गया।

एसडीएम लोकेश बारंगे ने बताया कि कोर्ट रोड शहर का बेहद महत्वपूर्ण और व्यस्त मार्ग है। यहां अवैध तरीके से काउंटर, गुमटी, ठेले लगाने और वाहनों के खड़े होने से आम लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि आम जनता की सुविधा और यातायात व्यवस्था को देखते हुए यह कार्रवाई की जा रही है और आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा। आज का अभियान रणधीर वर्मा चौक से डीआरएम चौक तक चलाया गया।

प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अब देखना होगा कि सड़क को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए आगे भी अभियान इसी तरह जारी रहता है या नहीं। फिलहाल प्रशासन ने साफ कर दिया है कि शहर की प्रमुख सड़कों पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और आम लोगों को जाम से राहत दिलाने के लिए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

शनिवार, 12 सितंबर 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

और भी पढ़ें

जेपीएससी-सीजीएल धांधली के खिलाफ धनबाद में भाजपा का प्रचंड प्रदर्शन, सोरेन सरकार पर बरसे नेता..भाजपा ने सीबीआई जांच और छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की..भानु प्रताप शाही और ढुल्लू महतो ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

-
[news_reels]
WhatsApp