
नए महीने की शुरुआत के साथ ही 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में बड़ी कटौती की गई है। लगातार दूसरे महीने सरकार ने कमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम घटाए हैं, जिससे होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, कैंटीन और चाय-नाश्ते के कारोबार से जुड़े लोगों की लागत कम होने की उम्मीद है।
हालांकि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में इस बार भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। नए संशोधित रेट के अनुसार, राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमत में 202 रुपये की कमी की गई है। इसके बाद अब यह सिलिंडर 2,728 रुपये में उपलब्ध होगा, जबकि पहले इसकी कीमत 2,930 रुपये थी।
इसी तरह कोलकाता में कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 209 रुपये की कटौती की गई है। अब वहां 19 किलोग्राम वाला सिलिंडर 2,872.50 रुपये में मिलेगा। कीमतों में यह कमी व्यापारिक प्रतिष्ठानों के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है।
कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर का सबसे अधिक उपयोग होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, मिठाई की दुकान, बेकरी, चाय की दुकान और अन्य खाद्य कारोबार में किया जाता है। ऐसे में कीमतों में आई कटौती से इन व्यवसायों को सीधा लाभ मिलेगा।

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता :







