Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जमशेदपुर : पासपोर्ट ऑफिस ने किया पुष्टि… जिला उपायुक्त ने जाँच किया गया है सुरु….

Author Image
Written by
News Star Bharat

, ब्यूरो रिपोर्ट,

जमशेदपुर की वोटर लिस्ट में तीन अफगान नागरिकों के नाम, जांच के बाद हटाए गए…झारखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बीच जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची को लेकर गंभीर मामला सामने आया है. मतदाता सूची के दस्तावेजों के सत्यापन के दौरान तीन ऐसे लोगों की पहचान हुई है, जिन्हें जांच में अफगानिस्तान का नागरिक पाया गया. तीनों के नाम भारतीय मतदाता सूची में दर्ज थे.मामला सामने आने के बाद निर्वाचन विभाग ने संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर उनके नागरिकता और मतदाता होने से जुड़े दस्तावेज मांगे. निर्धारित प्रक्रिया के तहत संतोषजनक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए जाने के बाद उनके पासपोर्ट की जांच की गई. जांच में तीनों के अफगानिस्तान के नागरिक होने की पुष्टि हुई.

निर्वाचन विभाग के अनुसार, आसिल खान, मोहम्मद असलम और मोहम्मद इब्राहिम के नाम जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 286 की मतदाता सूची में दर्ज थे. ये नाम क्रमशः 30, 31 और 33 नंबर पर शामिल थे. खास बात यह है कि पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान भी इनके नाम प्रारूप मतदाता सूची तक पहुंच गए थे.

दस्तावेजों की जांच में मामला पकड़ में आने के बाद निर्वाचन विभाग ने कार्रवाई करते हुए तीनों नामों को मतदाता सूची से हटा दिया है. जिला उपायुक्त ने बताया कि मामले की तह तक जाने के लिए जांच कमेटी गठित की गई है.जिस मतदान केंद्र की सूची में तीनों नाम मिले हैं, वह गोलमुरी स्थित हिंदुस्तानी संघ स्कूल में बनाया गया है. अब जांच का मुख्य बिंदु यह है कि विदेशी नागरिकों के नाम भारतीय मतदाता सूची में दर्ज कैसे हुए और सत्यापन की शुरुआती प्रक्रिया में यह मामला सामने क्यों नहीं आया.

निर्वाचन विभाग यह भी जांच कर रहा है कि तीनों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के पीछे किसी व्यक्ति या नेटवर्क की भूमिका तो नहीं थी. इसके साथ ही पुनरीक्षण अभियान के दौरान सामने आए दस्तावेजों की दोबारा जांच पर भी जोर दिया जा रहा है.अधिकारियों के मुताबिक,जांच पूरी होने के बाद यह स्पष्ट होगा कि मतदाता सूची में विदेशी नागरिकों के नाम शामिल होने के पीछे लापरवाही हुई या जानबूझकर ऐसा कराया गया. दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

शनिवार, 12 सितंबर 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

और भी पढ़ें

जेपीएससी-सीजीएल धांधली के खिलाफ धनबाद में भाजपा का प्रचंड प्रदर्शन, सोरेन सरकार पर बरसे नेता..भाजपा ने सीबीआई जांच और छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की..भानु प्रताप शाही और ढुल्लू महतो ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

-
[news_reels]
WhatsApp