Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

Author Image
Written by
News Star Bharat

ब्यूरो रिपोर्ट,

राम मंदिर निर्माण में अनुमान से 1400 करोड़ अधिक खर्च।

पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने चढ़ावा चोरी के साक्ष्य सौंपे।

चंपतराय और अन्य अधिकारियों पर अनियमितताओं के आरोप।

अयोध्या: कई दिनों से शांत रहे राम मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा राजफाश हुआ है। चोरी उजागर होने के तीन दिन बाद मीडिया में आकर ट्रस्ट के तत्कालीन महासचिव चंपतराय व सदस्य डॉ. अनिल मिश्र पर आरोप लगाने वाले पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने प्रकरण की जांच कर रही एसआईटी को अपने आरोपों से संबंधित साक्ष्य सौंपे, साथ ही कुछ नए आरोप भी लगाए।

महिपाल ने कहा कि ट्रस्ट गठन के समय राम मंदिर निर्माण का इस्टीमेट 800 करोड़ रुपये का था, लेकिन कुछ लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए 2200 करोड़ रुपये खर्च किए गए।

26 जुलाई को पूर्व गठित एसआईटी के अध्यक्ष लखनऊ के कमिश्नर विजय विश्वास पंत ने ट्रस्ट के राम कचहरी कार्यालय के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह को ई-मेल भेज आरोपों से संबंधित साक्ष्य प्रस्तुत करने का अवसर दिया था।

कहा था कि यदि आवश्यकता हुई तो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से उनका बयान भी दर्ज कर लिया जाएगा। महिपाल ने गत नौ जून को कई सनसनीखेज आरोप लगाए थे। उनका आरोप था कि वर्ष 2021 में ही उन्होंने चढ़ावा चोरी पकड़ ली थी।

नोटों की अधिक गड्डियां ले जाकर करते थे चोरी
रामशंकर यादव टिन्नू की शह पर बैंककर्मी रत्नेश चतुर्वेदी व गगनदीप नोटों की अधिक गड्डियां ले जाकर चोरी करते थे। यह बात चंपतराय को बताने पर उन्होंने शांत रहने को कहा और अगले दिन उन्हें डॉ. अनिल मिश्र ने हटा कर सुभाष श्रीवास्तव की ड्यूटी लगा दी।

यही सुभाष अब पुलिस की गिरफ्त में हैं। महिपाल ने कहा है कि ट्रस्ट ने निर्माण कार्यों की देखरेख के लिए इलेक्ट्रिक इंजीनियर जगदीश आफले को प्रोजेक्ट इंजीनियर बना दिया था।

उन्हें सिविल इंजीनियरिंग का अनुभव नहीं था। इसी कारण मंदिर निर्माण वास्तु के अनुरूप नहीं हुआ। निशुल्क मिल रहे बंशी पहाड़पुर के पत्थरों को न लेकर ट्रस्ट ने अधोमानक गुणवत्ता के पत्थर खरीदे।

चंपतराय ने महांत शशिकांत दास को उपकृत करने के लिए उनके राम कचेहरी मंदिर में ट्रस्ट का कार्यालय खोला, जबकि जगन्नाथ मंदिर, लवकुश मंदिर व रंगमहल मंदिर में निशुल्क स्थान मिल रहा था। कई ऐसे अनधिकृत लोगों से विवादास्पद संपत्तियां खरीदीं, जिन पर ट्रस्ट को कब्जा नहीं मिला और न्यायालय में वाद दायर होने पर धन खर्च हुआ।

महिपाल ने एसआईटी को बताया है कि कैशियर रहे वीरेंद्र वर्मा ने कई ऐसे लोगों के नाम भुगतान प्राप्त किया, जिन्होंने कोई काम नहीं किया।

जिस पर उठे सवाल, उसी को ट्रस्ट ने बैंक में किया अधिकृत
ट्रस्ट का वित्तीय प्रबंधन देख रहे चार्टर्ड अकाउंटेंट चंदन राय पर चोरी उजागर होने के बाद से सवाल उठ रहे हैं। महिपाल ने भी एसआईटी को साक्ष्य सौंपते हुए चंदन राय पर निर्माण कंपनियों का बिल रोककर परेशान करने और अधिक राशि का भुगतान कराने का आरोप लगाया है।

साथ ही काम नहीं करने वाले कर्मियों का भी भुगतान लेने की बात कही है। इन्हीं चंदन राय को ट्रस्ट ने बैंक खातों के संचालन के लिए अधिकृत कर दिया है।

इनके साथ अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन व इंजीनियर जगदीश आफले के हस्ताक्षर से अब गणना के बाद धनराशि बैंक में जमा हो रही है।

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

<span class=राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।">
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

गुरुवार, 20 अगस्त 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

और भी पढ़ें

-
[news_reels]
WhatsApp