Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गंगा में उफान से साहिबगंज के दियारा व शहरी इलाकों में बाढ़, NDRF ने संभाला मोर्चा

Author Image
Written by
News Star Bharat

, ब्यूरो रिपोर्ट,

साहिबगंज : गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण साहिबगंज जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है। जहां जिले के दियारा क्षेत्रों के साथ साथ अब शहरी क्षेत्र के कई रिहायशी मोहल्ले भी बाढ़ के पानी से जलमग्न हो गए हैं जहां सैकड़ों घरों में पानी प्रवेश कर जाने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। वही कई परिवार सुरक्षित स्थानों और अपने रिश्तेदारों के घरों में शरण लेने को मजबूर हैं।
उधर बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चला रही है। जहां बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा रहा है। साथ ही साथ मवेशियों को भी सुरक्षित ऊंचे स्थानों पर पहुंचाने के साथ उनके लिए चारे की व्यवस्था की जा रही है।

एनडीआरएफ की 30 सदस्यीय टीम ने संभाला मोर्चा

उधर जिले में आई बाढ़ के कारण प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य के लिए रांची से एनडीआरएफ की 30 सदस्यीय टीम साहिबगंज पहुंची है। जहां टीम कमांडेंट हरेंद्र पाल सिंह कंडारी के नेतृत्व में दियारा क्षेत्र का निरीक्षण कर रही है। वही एनडीआरएफ के जवान बाढ़ में फंसे लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के साथ-साथ प्रभावित इलाकों की लगातार निगरानी कर रहे हैं। जहां प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की जा रही है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से जोखिम न लें और जरूरत पड़ने पर तत्काल सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं।


दियारा में इंसानों के साथ मवेशियों की भी बढ़ी मुश्किलें

वही गंगा के बढ़े जलस्तर से दियारा क्षेत्र में रहने वाले लोगों की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। जहां घरों में पानी घुसने के साथ लोगों के सामने रहने, भोजन और पशुओं के चारे की समस्या उत्पन्न हो गई है। जिला प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है। वहीं पशुपालकों के बीच मवेशियों के लिए चारा भी उपलब्ध कराया जा रहा है। उधर जिलाधिकारी समेत जिले के तमाम वरीय अधिकारी बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।


नगर के कई रिहायशी मोहल्ले जलमग्न

गंगा के बढ़ते जलस्तर का असर अब साहिबगंज नगर क्षेत्र में भी स्पष्ट दिखाई देने लगा है। जहां नगर के हबीबपुर, हरि नगर, अली नगर, शास्त्री नगर, बायसी स्थान, बिजली घाट के सामने नया टोला, भरतिया कॉलोनी, पुरुषोत्तम गली, दहला दुर्गा स्थान रोड, गुल्लीभट्ठा, रसुलपुर दहला और रसुलपुर दहला नया टोला समेत कई मोहल्लों में बाढ़ का पानी घुस गया है। इन इलाकों में कई घरों के अंदर तक पानी पहुंचने से जनजीवन प्रभावित हो गया है। प्रभावित परिवार सुरक्षित स्थानों और अपने सगे-संबंधियों के यहां रहने को मजबूर हैं। लगातार बढ़ते पानी के कारण लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।फिलहाल जिला प्रशासन, एनडीआरएफ और संबंधित विभागों की टीमें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है।

विजुअल बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेते हुए एनडीआरएफ टीम के साथ जिला प्रशासन के पदाधिकारी

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

शनिवार, 12 सितंबर 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

और भी पढ़ें

जेपीएससी-सीजीएल धांधली के खिलाफ धनबाद में भाजपा का प्रचंड प्रदर्शन, सोरेन सरकार पर बरसे नेता..भाजपा ने सीबीआई जांच और छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की..भानु प्रताप शाही और ढुल्लू महतो ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

-
[news_reels]
WhatsApp