Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बेजरा पुल के पिलर धंसने से हड़कंप, अवैध बालू उठाव पर उठे सवाल…

Author Image
Written by
News Star Bharat

धनबाद ब्यूरो : नीतीश कुमार की रिपोर्ट,

धनबाद-जामताड़ा को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण पुल पर मंडराया खतरा, पिलर के आसपास बालू उठाव और भारी वाहनों की आवाजाही से नींव कमजोर होने का आरोप। धनबाद और जामताड़ा जिले को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण बेजरा पुल के पिलर नंबर चार के धंने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुल की हालत को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल रास्ते को बंद करा दिया है। वहीं, स्थानीय लोगों ने पुल के आसपास बड़े पैमाने पर हो रहे बालू के अवैध उठाव को पिलर के धंसने की बड़ी वजह बताया है। ग्रामीणों का आरोप है कि नदी से लगातार बालू निकासी और पुल से भारी वाहनों की आवाजाही ने पुल की नींव को कमजोर कर दिया। सवाल अब यह है कि जब लंबे समय से बालू की ढुलाई हो रही थी, तो जिम्मेदार विभागों की निगरानी आखिर कहां थी?

बेजरा पुल जामताड़ा और धनबाद जिले के बीच आवागमन का महत्वपूर्ण माध्यम है। लेकिन अब इसी पुल की सुरक्षा पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। पुल के पिलर नंबर चार के धंसने की सूचना के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे पूर्वी टुंडी के अंचलाधिकारी सुरेश प्रसाद बरनवाल और जामताड़ा के अंचलाधिकारी अभिश्वर मुर्मू ने स्थिति का जायजा लिया।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि जुरगुडीह घाट से नाव के जरिए लगातार बालू उठाया जा रहा है। पुल के पिलर के आसपास से बड़े पैमाने पर बालू निकासी के कारण नदी की प्राकृतिक सतह और पुल की नींव प्रभावित होने की आशंका है। वहीं, बालू लदे ट्रैक्टर और हाईवा इसी पुल से होकर धनबाद की ओर गुजरते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से भी पुल पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि एनजीटी की रोक के बावजूद यदि बड़े पैमाने पर बालू की ढुलाई हो रही थी, तो खनन विभाग, परिवहन विभाग और स्थानीय प्रशासन की निगरानी व्यवस्था कहां थी? क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही जिम्मेदार विभाग जागेंगे? पुल का पिलर धंसने के बाद अब प्रशासन ने एहतियातन रास्ता बंद करा दिया है।

अधिकारियों के मुताबिक पुल काफी क्षतिग्रस्त हो गया है। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर जेसीबी के माध्यम से रास्ते को बंद कराया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि पिछले वर्ष भी यहां बैरिकेडिंग की गई थी, लेकिन रात में किसी ने उसे हटा दिया। अवैध बालू ढुलाई पर कार्रवाई के दौरान बालू माफिया के मौके से फरार हो जाने की बात भी अधिकारियों ने कही।

फिलहाल धनबाद के एक्सक्यूटिव इंजीनियर भी मौके पर पहुंचकर पुल की स्थिति का जायजा ले रहे हैं। पूरी रिपोर्ट वरीय अधिकारियों और मुख्यालय को भेजी जा रही है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से जानमाल की सुरक्षा को देखते हुए कांसजोड़ और कर्मदाहा होकर गुजरने वाले वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करने की अपील की है।

बेजरा पुल के पिलर के धंसने की घटना ने अवैध बालू खनन और परिवहन पर निगरानी व्यवस्था की पोल खोल दी है। अब जरूरत है पुल की तकनीकी जांच कराने और पिलर के आसपास बालू उठाव पर तत्काल रोक लगाने की। ताकि पुल को किसी बड़े हादसे का शिकार होने से पहले सुरक्षित किया जा सके।

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

गुरुवार, 20 अगस्त 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

और भी पढ़ें

-
[news_reels]
WhatsApp