Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

खेत से लौटते समय सांप ने काटा, 65 वर्षीय महिला की मौत, बोकारो की बैरा बस्ती दुग्ध निवासी विधि देवी ने एसएनएमएमसीएच में इलाज के दौरान तोड़ा दम

Author Image
Written by
News Star Bharat

धनबाद ब्यूरो : नीतीश कुमार की रिपोर्ट,

धनबाद : बोकारो जिले की रहने वाली एक 65 वर्षीय महिला की साँप के काटने से मौत हो गई। मृतका की पहचान बैरा बस्ती दुग्ध निवासी विधि देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह खेत से घर लौटने के दौरान उन्हें सांप ने काट लिया था। शुरुआत में सांप के काटने का पता नहीं चलने के कारण इलाज में देरी हुई और बाद में उनकी हालत गंभीर हो गई।

परिजनों के अनुसार, विधि देवी गुरुवार सुबह खेत की ओर गई थीं। खेत के आसपास जंगल का इलाका है। वहां से वापस घर लौटने के दौरान उनके पैर में सांप ने काट लिया। हालांकि, उस समय विधि देवी को इसका एहसास नहीं हुआ और उन्होंने इसे किसी लकड़ी या अन्य चीज से लगी चोट समझा।

घर पहुंचने से पहले ही विधि देवी बेहोश होकर गिर गईं। परिजनों ने जब उन्हें उठाया तो उनके पैर में सांप के काटने का निशान दिखाई दिया। शुरुआत में उनकी स्थिति सामान्य लग रही थी, लेकिन कुछ ही देर बाद दर्द बढ़ने लगा और पैर में सूजन आने लगी।

इसके बाद परिजन आनन-फानन में उन्हें नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में भी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें धनबाद स्थित शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल यानी एसएनएमएमसीएच रेफर कर दिया।

परिजन विधि देवी को लेकर एसएनएमएमसीएच पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का कहना है कि अगर सांप के काटने की जानकारी समय पर मिल जाती और तत्काल इलाज शुरू हो जाता, तो शायद उनकी जान बचाई जा सकती थी।

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

गुरुवार, 20 अगस्त 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

और भी पढ़ें

-
[news_reels]
WhatsApp