Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

झारखंड मैदान में खूंटी पूजन के साथ दुर्गा पूजा की भव्य तैयारी शुरू, इंडोनेशियाई आदिवासी महल की थीम पर बनेगा इको-फ्रेंडली पंडाल, 30 लाख की लागत से सजेगा पूजा परिसर

Author Image
Written by
News Star Bharat

धनबाद ब्यूरो : नीतीश कुमार की रिपोर्ट,

धनबाद : जिले के झारखंड मैदान में इस साल दुर्गा पूजा का आयोजन बेहद खास और भव्य होने जा रहा है। 27वें दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और खूंटी पूजन के साथ कर दिया गया है। इस बार पूजा पंडाल इंडोनेशियाई आदिवासी महल की थीम पर तैयार किया जाएगा, जिस पर करीब 28 से 30 लाख रुपये खर्च होंगे।

झारखंड मैदान स्थित श्री श्री सत्यम शिवम सुंदरम दुर्गा पूजा समिति द्वारा गुरुवार को वैदिक विधि-विधान के साथ खूंटी पूजन किया गया। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल से आए कारीगरों ने पंडाल निर्माण का काम शुरू कर दिया है।

समिति के महासचिव राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2002 से लगातार आयोजित हो रही यह पूजा इस वर्ष अपने 27वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। इस बार पंडाल की मुख्य थीम “इंडोनेशिया का आदिवासी महल” होगी।

खास बात यह है कि पंडाल को बांस, चटाई और अन्य प्राकृतिक सामग्रियों से तैयार किया जाएगा। पूरी तरह इको-फ्रेंडली इस पंडाल को आकर्षक और अनूठा स्वरूप देने की तैयारी चल रही है।

वहीं, मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा और विशेष विद्युत सज्जा की व्यवस्था भी पश्चिम बंगाल के दीघा से की जा रही है। महालया के अगले दिन से ही श्रद्धालुओं के लिए पंडाल और आकर्षक लाइटिंग के दर्शन शुरू कर दिए जाएंगे।

12 अक्टूबर को कलश स्थापना के साथ पूजा का विधिवत शुभारंभ होगा, जबकि 23 अक्टूबर को भव्य झांकियों के साथ प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा। पूजा समिति का दावा है कि इंडोनेशियाई आदिवासी महल की अनूठी थीम, भव्य प्रतिमा और आकर्षक विद्युत सज्जा इस बार झारखंड मैदान के दुर्गा पूजा पंडाल को धनबाद के प्रमुख आकर्षणों में शामिल करेगी।

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

गुरुवार, 20 अगस्त 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

और भी पढ़ें

-
[news_reels]
WhatsApp