Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

छाताबाद भूधसान पर सियासत तेज, अनूप सिंह और ढुलू महतो के बीच जुबानी जंग, 13 दिन बाद भी मुआवजा और पुनर्वास की मांग को लेकर धरना जारी, सोशल मीडिया पर समर्थकों के बीच रील और पोस्टर वॉर

Author Image
Written by
News Star Bharat

धनबाद ब्यूरो : नीतीश कुमार की रिपोर्ट,

धनबाद : जिले के कतरास थाना क्षेत्र अंतर्गत छाताबाद में हुई भूधसान की घटना अब पूरी तरह सियासी रंग ले चुकी है। घटना के 13 दिन बाद भी प्रभावित लोगों का अनिश्चितकालीन धरना जारी है और मुआवजा, पुनर्वास तथा डेंजर जोन चिह्नित करने की मांग पर अब तक सहमति नहीं बन सकी है। इधर, इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस विधायक अनूप सिंह और धनबाद के भाजपा सांसद ढुलू महतो के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। दोनों नेता एक-दूसरे पर कोयला चोरी सहित गंभीर आरोप लगा रहे हैं, वहीं उनके समर्थक सोशल मीडिया पर रील और पोस्टर के जरिए एक-दूसरे पर हमला बोल रहे हैं।

छाताबाद में 7 अगस्त को हुए बड़े भूधसान में करीब 20 घर जमींदोज हो गए थे, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए थे। घटना के बाद आसपास के दर्जनों घर भी खतरे की जद में आ गए हैं। इलाके के लोग अब भी दहशत में हैं।

भूधसान के विरोध में प्रभावित परिवार एसटीजी आउटसोर्सिंग परिसर में ‘आशियाना आंदोलन’ के तहत अनिश्चितकालीन धरना दे रहे हैं। उनकी मांग है कि प्रभावित लोगों को उचित मुआवजा दिया जाए, सुरक्षित स्थान पर पुनर्वास किया जाए और पूरे इलाके में डेंजर जोन को चिह्नित कर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

घटना के बाद कांग्रेस और झामुमो नेताओं ने छाताबाद पहुंचकर प्रभावित लोगों से मुलाकात की। कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के. राजू, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, बेरमो विधायक अनूप सिंह, मंत्री हफीजुल हसन और विधायक मथुरा महतो समेत कई नेताओं ने आंदोलन को समर्थन दिया और प्रभावितों की मांगों को पूरा कराने का आश्वासन दिया।

हालांकि, धरना जारी रहने के बावजूद अब तक मुआवजा और पुनर्वास के मुद्दे पर कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका है। त्रिपक्षीय वार्ता में भी प्रभावित लोगों की मांगों पर सहमति नहीं बनने की बात सामने आ रही है।

इस बीच छाताबाद भूधसान को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक अनूप सिंह ने घटना और क्षेत्र में हो रहे अन्य भूधसान के लिए भाजपा सांसद ढुलू महतो पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अनूप सिंह का आरोप है कि कोयला चोरी और अवैध गतिविधियों को संरक्षण देने का परिणाम इलाके में भूधसान के रूप में सामने आ रहा है।

वहीं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने भी प्रभावित लोगों के समर्थन में सरकार की ओर से मदद और मुआवजा दिलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि किसी क्षेत्र के लोगों ने किसे वोट दिया, इसके आधार पर विकास और राहत कार्य नहीं रोके जा सकते।

दूसरी ओर धनबाद के भाजपा सांसद ढुलू महतो ने कांग्रेस नेताओं के आरोपों पर पलटवार किया है। सांसद ने कहा कि छाताबाद भूधसान की घटना के बाद कई राजनीतिक लोग एकजुट होकर उनके खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने बेरमो क्षेत्र में कथित अवैध कोयला खनन और अन्य मामलों की जांच सीबीआई, ईडी और अन्य केंद्रीय एजेंसियों से कराने की मांग की।

नेताओं की इस जुबानी जंग का असर अब सोशल मीडिया पर भी दिखाई दे रहा है। विधायक अनूप सिंह के समर्थक सांसद ढुलू महतो को लेकर रील और पोस्ट साझा कर रहे हैं, जबकि सांसद ढुलू महतो के समर्थक भी अनूप सिंह को निशाने पर लेते हुए पोस्टर और सोशल मीडिया सामग्री जारी कर रहे हैं।

छाताबाद भूधसान के बाद जहां प्रभावित परिवार सुरक्षित आशियाने, मुआवजा और पुनर्वास की मांग को लेकर पिछले 13 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ इस मानवीय त्रासदी पर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी तेज हो गया है। प्रभावित लोगों का कहना है कि उन्हें आश्वासन नहीं, बल्कि जल्द से जल्द सुरक्षित पुनर्वास और राहत चाहिए। अब देखना होगा कि बीसीसीएल, जिला प्रशासन और राज्य सरकार प्रभावित परिवारों की मांगों पर कब तक कोई ठोस फैसला लेते हैं।

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

गुरुवार, 20 अगस्त 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

और भी पढ़ें

-
[news_reels]
WhatsApp