Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

उपायुक्त ने होमगार्ड अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कार्य का किया औचक निरीक्षण

Author Image
Written by
News Star Bharat

धनबाद : नीतीश कुमार की रिपोर्ट,

​धनबाद उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने होमगार्ड बहाली प्रक्रिया के तहत चयनित अभ्यर्थियों के चल रहे मेडिकल जांच एवं मूल प्रमाण पत्रों के सत्यापन कार्य का आज औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने का निर्देश दिया।

​सत्यापन कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा 4 टीमों का गठन किया गया है। इसके साथ ही अभ्यर्थियों की शारीरिक व चिकित्सकीय जांच के लिए एक मेडिकल टीम भी तैनात है।

​उपायुक्त ने कहा कि सभी चयनित अभ्यर्थियों को सत्यापन हेतु स्वयं उपस्थित होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी अपने सभी शैक्षणिक, तकनीकी व आवासीय प्रमाण पत्रों की मूल प्रतियां एवं स्व-अभिप्रमाणित छायाप्रतियां साथ लेकर आएं।

​निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत करने या अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर संबंधित अभ्यर्थी के विरुद्ध झारखण्ड प्रतियोगी परीक्षा अधिनियम, 2023 तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 के सुसंगत प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उपायुक्त ने दोहराया कि जिला प्रशासन ने होमगार्ड भर्ती परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और शुचिता के साथ संपन्न कराया है। ठीक उसी मानक के तहत मेडिकल और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को भी पूर्ण कराया जाएगा ताकि केवल योग्य अभ्यर्थियों का ही अंतिम चयन सुनिश्चित हो सके।

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

गुरुवार, 20 अगस्त 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

और भी पढ़ें

-
[news_reels]
WhatsApp