Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पुनर्वास योजना से संतुष्ट केंदुआडीह के 170 परिवार बेलगड़िया शिफ्ट होने को तैयार

Author Image
Written by
News Star Bharat

धनबाद ब्यूरो : नीतीश कुमार की रिपोर्ट,

विस्थापितों को मिलेंगे 2 क्वार्टर, ₹2.5 लाख की आर्थिक सहायता

केंदुआडीह स्थित राजपूत बस्ती और मुस्लिम बस्ती के 170 विस्थापित परिवार पुनर्वास योजना से संतुष्ट होकर बेलगड़िया शिफ्ट होने को तैयार हो गए हैं।

इसकी जानकारी देते हुए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने बताया कि केंदुआडीह स्थित राजपूत बस्ती और मुस्लिम बस्ती के निवासियों को बेलगड़िया टाउनशिप में बसाने के लिए आज केंदुआडीह वीटीसी में आयोजित बैठक के दौरान जेआरडीए और बीसीसीएल के अधिकारियों ने प्रभावित ग्रामीणों के साथ पुनर्वास योजना की विस्तृत रूपरेखा साझा की।

जिसमें प्रत्येक विस्थापित परिवार को बेलगड़िया टाउनशिप में 2 क्वार्टर आवंटित करने, शिफ्टिंग के दौरान परिवारों को तुरंत शिफ्टिंग भत्ता ₹50,000, किराया भत्ता ₹50,000 और आजीविका सहायता ₹50,000 सहित ₹1.5 लाख देने के बारे में बताया गया। साथ में उन्हें बताया गया कि पुनर्वास के 6 महीने पूरे होने के बाद ₹1 लाख की शेष राशि का भुगतान सहित कुल सहायता राशि ₹2.50 लाख तय की गई है।

बैठक के दौरान ग्रामीणों ने बेलगड़िया में मंदिर, मस्जिद और कब्रिस्तान जैसी मूलभूत धार्मिक व सामाजिक सुविधाओं की मांग रखी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि टाउनशिप में वर्तमान में 1 मस्जिद पहले से मौजूद है। ग्रामीणों की मांग पर विचार करते हुए जेआरडीए द्वारा आगे अतिरिक्त मंदिर, मस्जिद और कब्रिस्तान के निर्माण पर सकारात्मक रूप से विचार किया जाएगा।

अधिकारियों के आश्वासनों और पुनर्वास पैकेज की शर्तों पर स्थानीय निवासियों ने पूर्ण संतोष व्यक्त किया और बेलगड़िया टाउनशिप में शिफ्ट होने के लिए राजी हो गए।

बैठक में बीसीसीएल पुटकी बलिहारी के सीनियर मैनेजर सतीश कुमार गुप्ता एवं असिस्टेंट मैनेजर (आर एंड आर) पावन वत्स मुख्य रूप से उपस्थित रहे। 

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

गुरुवार, 20 अगस्त 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

और भी पढ़ें

-
[news_reels]
WhatsApp