Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, धनबाद के सभी पंचायत सचिवालयों में 31 अगस्त तक लगेंगे विशेष शिविर

Author Image
Written by
News Star Bharat

धनबाद ब्यूरो : नीतीश कुमार की रिपोर्ट,

*किसानों को योजना का लाभ उठाने की अपील*

कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग (सहकारिता प्रभाग), झारखण्ड सरकार के निर्देशानुसार जिले में खरीफ मौसम 2026 के लिए बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 2026 का क्रियान्वयन युद्धस्तर पर किया जा रहा है। 

इसकी जानकारी देते हुए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने बताया कि धनबाद जिले के लिए कुल 1,54,058 किसानों के फसल बीमा का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए भारत सरकार का एनसीआइपी पोर्टल विगत 24 जुलाई 2026 से खुला हुआ है।

उन्होंने बताया कि समीक्षा के दौरान पाया गया कि अब तक जिले में मात्र 7,217 किसानों ने योजना का लाभ उठाने के लिए निबंधन किया है। निर्धारित लक्ष्य को समय पर पूरा करने तथा अधिक से अधिक किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा कवच प्रदान करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने बाघमारा, बलियापुर, धनबाद, एगारकुंड, गोविंदपुर, कलियासोल, निरसा, पूर्वी टुंडी, तोपचांची व टुंडी प्रखंड के सभी पंचायत सचिवालयों में 31 अगस्त 2026 तक विशेष कैम्प आयोजित करने का निर्णय लिया है।

विशेष कैंप में किसान अपना आधार कार्ड, बैंक पासबुक, जमीन की अद्यतन रसीद सहित अन्य कागजात लेकर जा सकते हैं और योजना का लाभ ले सकते हैं।

उपायुक्त ने सभी कृषकों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी पंचायत सचिवालय में आयोजित शिविर में जाकर अपनी खरीफ फसलों का बीमा अवश्य कराएं, ताकि किसी भी अप्रत्याशित प्राकृतिक जोखिम से होने वाले आर्थिक नुकसान से सुरक्षित रह सके।

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

गुरुवार, 20 अगस्त 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

और भी पढ़ें

-
[news_reels]
WhatsApp