
Written by
News Star Bharat
स्टेट ब्यूरो : रामकृष्ण मेहता की रिपोर्ट,
RANCHI : विधानसभा घेराव के दौरान तबीयत बिगड़ने के बाद रांची के सदर अस्पताल में भर्ती जेएलकेएम नेता देवेन्द्र नाथ महतो से देर रात CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने बातचीत की. वीडियो कॉल के द्वारा दीपके ने देवेंद्र नाथ महतो से बातचीत की. उन्होंने बातचीत के दौरान देवेंद्र नाथ महतो के स्वास्थ्य की जानकारी ली और छात्र आन्दोलन को अपना पूरा समर्थन दिया. बता दें कि जेपीएससी परीक्षा में कथित अनियमितता के खिलाफ छात्रों के आन्दोलन में देवेन्द्र नाथ भूख हड़ताल पर बैठे थे. इसके बावजूद वह छात्रों के विधानसभा घेराव कार्यक्रम में शामिल हुए. इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई. जिसके बाद उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.









