Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अनुमंडल दंडाधिकारी ने किया प्राईम गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण, क्षमता से अधिक मिला सिलेंडरों का स्टॉक, फायर सेफ्टी नियमों का घोर उल्लंघन

Author Image
Written by
News Star Bharat

धनबाद ब्यूरो : नीतीश कुमार की रिपोर्ट,

धनबाद अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे के नेतृत्व में आज दोपहर प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी, धनबाद नगर निगम के पदाधिकारी एवं प्रभारी अग्निशाम पदाधिकारी ने धैया रोड, सी.डी. सिंह कॉलोनी के पास भारत गैस की ‘प्राईम गैस एजेन्सी’ के बुकिंग कार्यालय तथा उनके भेलाटांड़ स्थित मुख्य गैस गोदाम का औचक निरीक्षण एवं जाँच की गई।

इसकी जानकारी देते हुए अनुमंडल दंडाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन को उपरोक्त गैस एजेंसी द्वारा अनियमितता बरतने की शिकायत मिली थी। जिसके बाद धैया रोड स्थित ‘प्राईम गैस एजेन्सी’ के गैस बुकिंग कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। इस क्रम में कार्यालय में नियमों की अनदेखी करते हुए 12 घरेलू गैस सिलिंडर एवं 06 छोटा गैस सिलिंडर अनाधिकृत रूप से स्टॉक किए पाए गए। भेलाटांड़ स्थित गैस गोदाम की निर्धारित व अनुज्ञप्त भंडारण क्षमता मात्र 8,000 किलोग्राम है। भौतिक सत्यापन के दौरान गोदाम में घरेलू एवं कमर्शियल सिलेंडरों में कुल 12,758.88 किलोग्राम गैस पाई गई, जो निर्धारित क्षमता से 4,758.88 किलोग्राम अधिक है।

उन्होंने बताया कि एजेंसी के स्टॉक रजिस्टर में कुल 11,379.04 किलोग्राम गैस दर्ज थी, जबकि मौके पर भौतिक सत्यापन में 12,758.88 किलोग्राम गैस मौजूद पाई गई। जबकि इतने बड़े पैमाने पर ज्वलनशील गैस के भंडारण के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर मात्र 10 किलोग्राम डीसीपी फायर एक्सटिंग्विशर तथा 04 बाल्टी बालू पाए गए, जो अनिवार्य सुरक्षा मानकों के विरुद्ध है। साथ में एजेंसी संचालक व प्रबंधन जाँच दल के समक्ष अग्निशमन विभाग से जारी अनिवार्य अग्निशमन अनापत्ति प्रमाण पत्र (फायर एनओसी) भी प्रस्तुत नहीं कर सकें।

अनुमंडल दंडाधिकारी ने बताया कि प्राईम गैस एजेंसी में औचक निरीक्षण के दौरान सार्वजनिक सुरक्षा की अनदेखी, क्षमता से अधिक अवैध भंडारण एवं सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को लेकर संचालक के विरुद्ध विधि सम्मत सुसंगत धाराओं के तहत कठोर दंडात्मक व कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने कहा कि जिले की अन्य गैस एजेंसियों में भी जिला प्रशासन द्वारा औचक निरीक्षण किया जाएगा। अनियमितता मिलने पर विधि सम्मत सुसंगत धाराओं के तहत कठोर दंडात्मक व कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

गुरुवार, 20 अगस्त 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

और भी पढ़ें

-
[news_reels]
WhatsApp