Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

JHARKHAND में वोटर लिस्ट से कटे 43,61,987 मतदाताओं के नाम, राज्य में वोटरों की संख्या हुई 2,21,01,2,

Author Image
Written by
News Star Bharat

ब्यूरो : रामकृष्ण मेहता की रिपोर्ट,
RANCHI :
झारखंड में चल रहे मतदाताओं के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के दौरान 43,61,987 मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट से हटा दिया गया है. गणना प्रपत्र जमा करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव आयोग ने बुधवार को वोटर लिस्ट का प्रारूप जारी किया है.

जारी ड्राफ्ट रोल के अनुसार, अब राज्य में 2,64,63,236 के स्थान पर घटकर 2,21,01,249 मतदाता रह गए हैं. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने ड्राफ्ट रोल जारी करते हुए बताया कि जिन 43 लाख 61 हजार 987 वोटर के नाम कटे हैं, उसमें ASDD श्रेणी के हैं

इन मतदाताओं के ड्राफ्ट रोल से हटाए गए नाम

आंकड़ों के मुताबिक 4,38,596 मतदाता ऐसे हैं, जिनका नाम कई जगहों पर था. वहीं 7,63,903 मतदाता मृत श्रेणी में हैं. 14,50,810 मतदाता वोटर लिस्ट में दर्ज पते पर उपलब्ध नहीं थे, वहीं विदेशी एवं अन्य 1,16,484 वोटर पाए गए हैं. इन सभी का नाम ड्राफ्ट रोल से हटा दिया गया है.

चुनाव आयोग के मुताबिक, प्रकाशित ड्राफ्ट रोल को लेकर 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दावा आपत्ति का समय निर्धारित किया गया है. ड्राफ्ट रोल में नाम नहीं होने पर चुनाव आयोग द्वारा जारी फार्म को भरकर जमा किया जा सकता है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार के अनुसार, आज से 18 साल पूरे करने वाले युवा फार्म 6 भरकर मतदाता सूची में नाम दाखिल करवा सकते हैं.

18 साल पूरे करने वाले युवा बनवा सकते हैं अपना वोटर कार्ड

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने आगे कहा कि झारखंड में 1 अक्टूबर 2024 से नया मतदाता नहीं बना है, ऐसे में 1 अक्टूबर 2024 से लेकर 1 अक्टूबर 2026 के बीच 18 वर्ष पूरे करने वाले सभी युवा वोटर कार्ड बनवा सकते हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे युवाओं के लिए उच्च शिक्षण संस्थान में भी व्यापक प्रबंध किए गए हैं, जिससे युवा वोटर कार्ड बनवा सके.

झारखंड में मतदान केंद्रों की संख्या में इजाफा

चुनाव आयोग द्वारा मतदान केंद्रों का भी नये सिरे से गठन किया गया है. कोलेबिरा को छोड़कर अन्य सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ गई है. आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में 29571 मतदान केंद्र के स्थान पर अब 31892 हो गए हैं. आयोग के अनुसार 68 मतदान केंद्र को मर्ज कर दिया गया है.

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के अनुसार, पुर्नगठन के दौरान कोशिश की गई है कि एक परिवार के सभी वोटर का एक ही मतदान केंद्र पर वोटर लिस्ट में नाम हो. सबसे ज्यादा हटिया विधानसभा क्षेत्र में नए मतदान केंद्र बनाए गए हैं, चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, यहां 82 नए मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इस तरह से विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्रों की संख्या 496 से बढ़कर 578 हो गई है.

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

गुरुवार, 20 अगस्त 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

और भी पढ़ें

-
[news_reels]
WhatsApp