Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पुलिस अधीक्षक, कोडरमा के नेतृत्व में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन।

Author Image
Written by
News Star Bharat

कोडरमा ब्यूरो रतन कुमार साव की रिपोर्ट

कोडरमा अनुदीप सिंह,भा०पु०से०, पुलिस अधीक्षक, कोडरमा की अध्यक्षता में आज पुलिस कार्यालय सभागार में मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक, सर्किल इंस्पेक्टर, थाना/ओ०पी० प्रभारी, अपराध शाखा एवं अन्य ईकाईयों के प्रभारी /अधिकारी उपस्थित रहे। अपराध गोष्ठी में विगत माह, दिसम्बर 2025 में विभिन्न थानों में दर्ज हुए काण्डों की विस्तृत समीक्षा के साथ साथ पूर्व के लंबित कांडों की स्थिति व निष्पादन की दिशा में अब तक हुई कार्रवाई की भी समीक्षा की गयी। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अनुपालन हेतु कई दिशा-निर्देश दिए गए :-सर्वप्रथम आगामी सरस्वती पूजा एवं गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले में शांति, सौहार्द एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी पूजा पंडालों, शिक्षण संस्थानों, भीड भाड वाले स्थानों एवं प्रमुख चौक-चौराहों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सघन गश्ती एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखने, अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने तथा विसर्जन जुलूस एवं गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू बनाये रखने का निर्देश दिया गया।आम नागरिकों के लिए डायल 112 एकीकृत आपाताकालीन नंबर पर आये हुए शिकायतों / समस्यों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित, निष्पक्ष एवं संवदेनशील कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को प्रोत्साहित करते हुए एक-एक सुसेवांक से पुरस्कृत किया गया।पिछले माह सम्पन्न हुए अपराध गोष्ठी में दिये गये निर्देशों के अनुपालन के स्तर की समीक्षा की गयी।जिला में अवैध शराब निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं अवैध उत्खनन पर सख्ती से रोक लगाने के साथ साथ अवैध शराब तस्करी के पूरे नेक्सस का पता लगाकर विधि सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश सभी थाना/ओ०पी० प्रभारी को दिया गया।ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ करने के संबंध में जिले ट्रैफिक प्रभारी से विस्तृत जानकारी ली गई तथा उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए थाना प्रभारी, तिलैया एवं कोडरमा से समन्वय स्थापित करते हुए ट्रैफिक व्यवस्था सुगम एवं सुचारू बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया।सडक सुरक्षा हेतु सभी एहतियाति कदम उठाने तथा यातायात नियमों का पालन नही करने वालों एवं ड्रंक एंड ड्राईव, ओवरस्पीडिंग पर अभियोजन की कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही रोड एक्सीडेंट से संबंधित कांडों का आईरैड एवं ईडार में इंट्री किये जाने के संबंध में समीक्षा की गयी, जिन थाना प्रभारियों द्वारा रोड एक्सीडेंट से संबंधित कांडों का आईरैड एवं ईडार में इंट्री शेष है, उन्हें शीघ्र प्रविष्टि करने का निर्देश दिया गया।विभिन्न थाना/ओ०पी० में लंबित वारंट / इश्तिहार/कुर्की का अतिशीघ्र निष्पादन करने एवं कांडों में फरार अभियुक्तों की गिरफ्‌तारी सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश सभी थाना/ओ०पी० प्रभारी को दिया गया।विगत माह, दिसम्बर में प्रतिवेदित एवं पूर्व से लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। विशेषकर तीन वर्षों से अधिक दिनों से लंबित कांडों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर करने का निर्देश सभी थाना/ओ०पी० प्रभारी को दिया गया। पोक्सो एवं रेप से संबंधित कांडों का निष्पादन 60 दिनों के नियत समय पर कर माननीय न्यायालय में अंतिम प्रपत्र समर्पित करने का निर्देश सभी थाना/ओ०पी० प्रभारी को दिया गया।सात वर्ष से अधिक सजा वाले कांडों में एफ०एस०एल० टीम बुलाकर लिफ्टिंग / पैकिंग / सैम्पलिंग करवाने का निर्देश दिया गया।सभी थाना/ओ०पी० प्रभारियों को रक्षक एप के माध्यम से एंटी काईम चेकिंग किये जाने का सख्त निर्देश दिया गया। थानों द्वारा एंटी काईम सही तरीके सेकी जा रही है अथवा नहीं ? इसकी जाँच की जिम्मेवारी संबंधित पुलिस निरीक्षक को एवं प्लान के तहत मॉनिटरिंग की जिम्मेवारी पुलिस उपधीक्षक (मु०) को दी गयी।पुराने कांडों में आरोप पत्रित एवं संदिग्ध अभियुक्तों का अच्छी तरह से सभी बिंदुओं पर सत्यापन करने निर्देश दिये जाने के साथ साथ हाल के दिनों में जेल से छूटे अपराधियों पर निकट निगरानी रखने का निर्देश दिया गया।माननीय न्यायालय में विचारण चल रहे कांडों से संबंधित साक्षियों की गवाही माननीय न्यायालय में सुनिश्चित कराने हेतु संबंधित थाना प्रभारी / ओ०पी० प्रभारी को दिया गया।माननीय न्यायालय से विभिन्न कांडों में विचारण के उपरांत दोषमुक्त हुए आरोपियों के विरूद्ध माननीय वरीय न्यायालय में अपील दायर किये जाने योग्य कांडों की समीक्षा की गई, जिसमें शीघ्र कार्रवाई हेतु अभियोजन कोषांग प्रभारी को निर्देश दिया गया।अवैध कोयला/बालु/पत्थर का उत्खनन, परिवहन, भंडारण पर पूर्णतः रोक लगाने हेतु सभी थाना प्रभारी / ओ०पी० प्रभारी / प्रभाग पुलिस निरीक्षक / पुलिस उपाधीक्षक को निर्देश दिया गया।थाना क्षेत्र के उपद्रवियों / आदतन शरारती तत्वों / सकिय अपराधियों के विरूध लगातार विधि सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।चोरी एवं अन्य प्रकार के आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु नियमित रूप से एंटी काईम चेंकिंग करने एवं बैंक / ए०टी०एम०/ ज्वैलरी शॉप/बडे वित्तीय लेन देन संस्थानों के आस पास पेट्रोलिंग पार्टी को मुस्तैदी के साथ भ्रमणशील रहने हेतु निर्देशित किया गया।विभिन्न कोटि के पुलिस पदाधिकारी/कर्मियों के सामुहिक समस्याओं के जानकारी प्राप्त करने तथा उसका निराकरण हेतु पुलिस सभा का आयोजन किया गया, जिसमें हरेक पंक्ति से प्राप्त समस्याओं का त्वरित निराकरण हेतु संबंधित को निर्देश दिया गया।अंत में राष्ट्रीय गान के साथ अपराध गोष्ठी का समापन किया गया।

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

गुरुवार, 20 अगस्त 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

और भी पढ़ें

-
[news_reels]
WhatsApp