Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रघुवर दास ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, इनके इशारे पर आंदोलन कर रहे छात्रों पर हुआ लाठी चार्ज और फर्जी एफआईआर

Author Image
Written by
News Star Bharat

, ब्यूरो रिपोर्ट,

हजारीबाग : JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली और छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर झारखंड भाजपा ने चार दिवसीय राज्यव्यापी आंदोलन शुरू किया है. आंदोलन के पहले दिन 8 अगस्त को हजारीबाग में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और उड़ीसा के राज्यपाल रघुवर दास की अगवाई में पद यात्रा निकालते हुए सभा को संबोधित किया गया

इन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्रों के हित के लिए पार्टी हमेशा खड़ा रहेगी. रघुवर दास ने सरकार से पूछा कि आरोपियों की गिरफ्तारी हो रही है यह दूसरी बात है.सरकार को यह जवाब देना चाहिए कि अभय तिवारी जैसे कैसे लोग करोड़पति और लक्ष्मी पुत्र बन गए .बिना सरकारी अधिकारी के साथ गांठ के यह संभव नहीं है. अब आंदोलन कर रहे छात्रों को धमकी मिल रही है और उन एफआईआर हो रहा है, इसका भाजपा विरोध करती है. हजारीबाग में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा . कहा कि उनके ही इशारे पर हजारीबाग समेत झारखंड के कई जिलों में छात्रों के ऊपर लाठी चार्ज किया गया और झूठा मुकदमा दायर किया गया है.

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लाठी चार्ज और झूठे मुकदमे पर किसी तरह की टिप्पणी नहीं की. एक वक्त ऐसा था वे आंदोलन का समर्थन कर रहे थे. भाजपा इस घटना का भर्त्सना करते हैं.

भाजपा की ओर से दो सूत्री मांगों को लेकर डीसी को ज्ञापन सौंपा गया. मांगों के समर्थन में कार्यकर्ता डीसी कार्यालय के बाहर धरने पर भी बैठे.भाजपा की पहली मांग है कि छात्र आंदोलन के दौरान 300 से अधिक छात्रों पर दर्ज एफआइआर वापस लिये जाएं.

दूसरी मांग JSSC-CGL परीक्षा में पेपर लीक की जांच सीआइडी के बजाय सीबीआइ से कराने की है. इस दौरान छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल भी रघुवर दास से मुलाकात किया. मुलाकात करने के बाद छात्रों ने कहा कि सकारात्मक बातें हुई है.

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

शनिवार, 12 सितंबर 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

और भी पढ़ें

जेपीएससी-सीजीएल धांधली के खिलाफ धनबाद में भाजपा का प्रचंड प्रदर्शन, सोरेन सरकार पर बरसे नेता..भाजपा ने सीबीआई जांच और छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की..भानु प्रताप शाही और ढुल्लू महतो ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

-
[news_reels]
WhatsApp