Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हजारीबाग : दुकान में छापेमारी, 55 पीस शराब बरामद : एक गिरफ्तार

Author Image
Written by
News Star Bharat

, ब्यूरो रिपोर्ट,

हजारीबाग। पेलावल ओपी क्षेत्र के पबरा गांव में पुलिस ने अवैध शराब बिक्री की सूचना पर एक दुकान में छापेमारी कर 55 पीस विदेशी शराब और बीयर बरामद की है। पुलिस ने मौके से दुकान संचालक नरेश राम को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार उसके पास शराब बिक्री से संबंधित कोई वैध अनुज्ञप्ति या कागजात नहीं मिले।

पुलिस की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, 8 सितंबर को पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि पबरा गांव में एक दुकान से अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। सूचना के सत्यापन के लिए मुख्यालय डीएसपी ज्ञान रंजन के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया।

टीम ने पबरा गांव निवासी नरेश राम की दुकान पर छापेमारी की। पुलिस के अनुसार, टीम को देखते ही नरेश राम वहां से भागने लगा, जिसे पीछा कर पकड़ लिया गया। इसके बाद दुकान की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान 31 पीस विदेशी शराब और 24 पीस बीयर बरामद हुई।

पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान नरेश राम शराब रखने और बिक्री से संबंधित कोई स्पष्ट जवाब या वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

छापेमारी टीम में मुख्यालय डीएसपी ज्ञान रंजन, पेलावल अंचल के पुलिस निरीक्षक सपन महथा, पेलावल ओपी प्रभारी बिट्टु रजक, पुलिस अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार राय, राजदीप कुमार और पेलावल ओपी के सशस्त्र बल शामिल थे।

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

शनिवार, 12 सितंबर 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

और भी पढ़ें

जेपीएससी-सीजीएल धांधली के खिलाफ धनबाद में भाजपा का प्रचंड प्रदर्शन, सोरेन सरकार पर बरसे नेता..भाजपा ने सीबीआई जांच और छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की..भानु प्रताप शाही और ढुल्लू महतो ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

-
[news_reels]
WhatsApp