
Written by
News Star Bharat
धनबाद ब्यूरो : नीतीश कुमार की रिपोर्ट,
धनबाद : धनसार थाना क्षेत्र के यमुना विहार कालोनी बरमसीया फुटबॉल मैदान के समीप के रहने वाले रेलवे कर्मचारी सुधीर कुमार प्रसाद के बंद आवास में लाखों की चोरी ।

सप्तमी पुजा के लिए पुरा परिवार बिहार के गोपालगंज गये थे । हाल ही में छोटे बेटे का विवाह हुआ था ।घर में करीब पचास हजार नगदी और बीस लाख के सोने चांदी के गहनों पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया । घर को देख देख करने वाले महीला जब सुबह आई तो दरवाजा का ताला टुटा पाया जिसके बाद गृहस्वामी को सुचना दी गयी सुधीर प्रसाद के रिस्तेदारो ने दोपहर में जब आवास पहुच कर देखा तो सभी दंग रह गये घर का पुरा सामना बिखरा पड़ा था ।और सोने चांदी के आभुषण गायब थे ।पुलिस को सुचना दिए जाने के घण्टों बाद भी पुलिस नहीं पहुंची गृहस्वामी आज देर रात तक धनबाद पहुंचे ।









