Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जामताड़ा जिले के नाला एवं जामताड़ा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण …

Author Image
Written by
News Star Bharat

झारखंड स्टेट ब्यूरो : रामकृष्ण मेहता की रिपोर्ट,

ड्राफ्ट मतदाता सूची में नाम नहीं है तो फॉर्म-6 एवं घोषणापत्र अवश्य जमा करें—के. रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी।

अंतिम मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए निर्धारित प्रक्रिया पूरी करना आवश्यक

==================

जामताड़ा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने मंगलवार को जामताड़ा जिले के नाला एवं जामताड़ा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत चल रहे कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ईआरओ, एईआरओ, बीएलओ सुपरवाईजर एवं बीएलओ से मतदाता सूची के ड्राफ्ट प्रकाशन के बाद प्राप्त दावे-आपत्तियों, बचे हुए पात्र भारतीय नागरिकों तथा मतदाता सूची के शुद्धिकरण से संबंधित कार्यों की जानकारी ली।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि केवल वैसे मतदाता, जिन्होंने एसआईआर के दौरान अपना इन्यूमरेशन फॉर्म भरा एवं जमा किया था उनका ही नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में प्रकाशित किया गया है। अगर कोई पात्र भारतीय नागरिक है लेकिन उनका नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल नहीं है अथवा वैसे पात्र भारतीय युवा जो अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करना चाहते है वे फॉर्म 6 एवं घोषणा पत्र भरकर अपने बीएलओ को अवश्य जमा करें।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदाताओं के डिजिटाइज्ड किए गए इन्यूमरेशन फॉर्म ईआरओ स्तर से सत्यापन करने का कार्य किया जा रहा है। सत्यापन, आवश्यकतानुसार दावा-आपत्ति एवं सुनवाई के उपरांत उन्हें अंतिम मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा।

के. रवि कुमार ने बीएलओ एवं संबंधित निर्वाचन पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि ड्राफ्ट मतदाता सूची में नाम नहीं होने वाले ऐसे सभी पात्र भारतीय नागरिकों को फॉर्म-6 एवं घोषणापत्र भरने की प्रक्रिया की स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराएं तथा आवश्यक सहयोग प्रदान करें। किसी भी पात्र भारतीय नागरिक का नाम केवल जानकारी के अभाव में मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे, इसके लिए क्षेत्र स्तर पर विशेष सतर्कता बरती जाए।

के. रवि कुमार ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य शुद्ध, त्रुटिरहित एवं समावेशी मतदाता सूची तैयार करना है। एक भी पात्र भारतीय नागरिक का नाम मतदाता सूची से न छूटे तथा किसी भी विदेशी अथवा अपात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल न हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित पदाधिकारी भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करें।

निरीक्षण के दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाता सूची से संबंधित बीएलओ के रजिस्टर का भी अवलोकन किया। इसके साथ साथ एक परिवार अथवा घर के सभी मतदाता एक ही मतदान केंद्र पर सूचीबद्ध हो इस हेतु भी मतदाताओं को जागरूक एवं प्रेरित करते हुए उनसे फॉर्म 8 भरवाने का निदेश दिया। उन्होंने बीएलओ को अपने क्षेत्र के मतदाताओं से नियमित संपर्क बनाए रखने तथा दावा-आपत्ति की अवधि में पात्र मतदाताओं को आवश्यक फॉर्म एवं दस्तावेजों के संबंध में सही जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

गुरुवार, 20 अगस्त 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

और भी पढ़ें

-
[news_reels]
WhatsApp