Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में आज ‘जिला नगर विकास भूमि क्रय समिति’ की बैठक संपन्न हुई।

Author Image
Written by
News Star Bharat

धनबाद ब्यूरो : नीतीश कुमार की रिपोर्ट,

धनबाद उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में आज ‘जिला नगर विकास भूमि क्रय समिति’ की बैठक संपन्न हुई। जिसमें धनबाद नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने और ठोस अपशिष्ट के निपटारे के लिए नगर निगम द्वारा कलियासोल अंचल में लगभग 40 एकड़ भूमि पर सेनेटरी लैंडफिल निर्माण की योजना तथा चिह्नित स्थल की विस्तृत चर्चा की गई।

उपायुक्त ने कहा कि परियोजना शुरू हो जाने से धनबाद नगर निगम क्षेत्र में उत्पन्न होने वाले ठोस कचरे का निष्पादन पर्यावरणीय मानकों का अनुपालन, वैज्ञानिक तरीके से तथा स्वास्थ्य व्यवस्था बनाए रखते हुए किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस भूमि का चयन करने से पहले बीसीसीएल ने 30 वर्षों तक अथवा खनन कार्य की आवश्यकता तक ही 38 एकड़ भूमि उपलब्ध कराने की शर्त रखी थी। जो इस परियोजना के लिए उपयुक्त नहीं थी। वहीं एफसीआई लिमिटेड से 90 एकड़ भूमि का प्रस्ताव प्राप्त हुआ था। लेकिन एफसीआई लिमिटेड ने अत्यधिक राशि की मांग की। जिसके कारण भूमि का क्रय संभव नहीं हुआ। तत्पश्चात बलियापुर अंचल के रघुनाथपुर में 19.34 एकड़ भूमि निःशुल्क हस्तांतरित की गई। परंतु कुछ अपरिहार्य कारणों से परियोजना का संचालन नहीं हो सका। इसके बाद बलियापुर अंचल के आमझर में 17.81 एकड़ भूमि नगर निगम को निशुल्क हस्तांतरित की गई। जहां वर्तमान में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्लांट का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

बैठक में उपायुक्त आदित्य रंजन, नगर आयुक्त आशिष गंगवार, अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे, अपर समाहर्ता प्रदीप कुमार शुक्ला, डीएलएओ राम नारायण खालको, सहायक नगर आयुक्त प्रकाश कुमार, गोविंदपुर के अवर निबंधक मनोजीत प्रसाद, नगर निगम के आनंद राज व रूपेश कुमार मिश्रा उपस्थित थे।

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

गुरुवार, 20 अगस्त 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

और भी पढ़ें

-
[news_reels]
WhatsApp