Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

SIR कार्यों में शिथिलता पाए जाने पर संबंधित BLO सुपरवाइजर की तय होगी जिम्मेदारी …

Author Image
Written by
News Star Bharat

, संपादक : प्रमोद कुमार वर्मा,

मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के कार्य में किसी भी स्तर के पदाधिकारी के द्वार उनके कर्तव्यों के निर्वहन में किसी प्रकार की खानापूर्ति बर्दाश्त नहीं की जाएगी— के. रवि कुमार

धनबाद। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सोमवार को धनबाद जिले के कतरास, झरिया एवं बाघमारा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से संबंधित कार्यों की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित निर्वाचन पदाधिकारियों, बीएलओ सुपरवाइजर एवं बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की तथा मतदाता सूची को शुद्ध, त्रुटिरहित एवं समावेशी बनाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी स्तर पर खानापूर्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रत्येक ईआरओ, एईआरओ, अतिरिक्त एईआरओ, बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर को सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता, पारदर्शिता एवं पूरी जवाबदेही के साथ निर्वहन करना होगा। उन्होंने कहा कि जिन मतदान केंद्रों पर एसआईआर से संबंधित कार्यों में शिथिलता अथवा लापरवाही पाई जाएगी, वहां के संबंधित बीएलओ सुपरवाइजर की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

उन्होंने संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (ईआरओ) को निर्देश दिया कि एसआईआर के कार्यों में किसी भी स्तर पर कोताही पाए जाने पर उसे गंभीरता से लेते हुए सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि निर्वाचन से जुड़े प्रत्येक पदाधिकारी एवं कर्मी को यह समझना होगा कि मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करना उनकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।

के. रवि कुमार ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि एक भी पात्र भारतीय नागरिक का नाम मतदाता सूची से न छूटे तथा किसी भी विदेशी नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल न हो। इसके लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर मतदाता सूची से संबंधित तथ्यों एवं उपलब्ध अभिलेखों की गंभीरता से जांच करते हुए निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप कार्य किया जाए।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर को क्षेत्र में सक्रिय रहकर मतदाताओं से संपर्क बनाए रखने तथा मतदाता सूची से संबंधित आवश्यक प्रक्रियाओं में उन्हें समुचित सहयोग प्रदान करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि एक परिवार एवं घर के मतदाता एक ही मतदान केंद्र पर सूचीबद्ध हों, पात्र युवा भारतीय नागरिक भी मतदाता सूची से जुड़े इस हेतु उन्हें फॉर्म 6 एवं घोषणापत्र भरने हेतु प्रेरित करें एवं किसी मतदाता को ड्राफ्ट मतदाता सूची में अपने नाम, पता, उम्र आदि किसी विसंगति को ठीक करना है तो उनसे फॉर्म 8 अवश्य भरवाएं।

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

गुरुवार, 20 अगस्त 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

और भी पढ़ें

-
[news_reels]
WhatsApp