Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जिला परिषद कार्यालय परिसर में नए कॉमन सर्विस सेंटर का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस केंद्र से आमजन को प्रमाण पत्र, पेंशन, आधार कार्ड में सुधार और अन्य प्रशासनिक कार्यों के लिए दूर-दराज के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

Author Image
Written by
News Star Bharat

​संपादक : प्रमोद कुमार वर्मा,
धनबाद जिला परिषद की माननीय अध्यक्ष शारदा सिंह, उप विकास आयुक्त सन्नी राज, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सुशांत मुखर्जी ने संयुक्त रूप से जिला परिषद धनबाद के आधिकारिक वेब पोर्टल का विधिवत शुभारंभ किया। पोर्टल की शुरुआत ग्रामीण प्रशासन को अधिक पारदर्शी, सशक्त और डिजिटली सक्षम बनाने के उद्देश्य से की गई है।

इस अवसर पर माननीय अध्यक्ष ने कहा कि कई बार जिला परिषद की बोर्ड मीटिंग में सारी जानकारी ऑनलाइन करने की मांग उठी थी। ऑनलाइन पोर्टल शुरू हो जाने से अब लोग अपनी दुकानों का भाड़ा भी ऑनलाइन जमा कर सकेंगे। आम जन घर बैठे जिला परिषद से संबंधित सारी जानकारी से अवगत हो सकेंगे और सारे काम पारदर्शी तरीके से संपन्न होंगे।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने कहा कि जिला परिषद की इस डिजिटल पहल के माध्यम से जिले की ग्रामीण जनता को योजनाओं की जानकारी, प्रशासनिक सेवाएं और विकास कार्यों का विवरण ऑनलाइन उपलब्ध होगा। इससे पारदर्शिता आएगी। जिला परिषद के सदस्य एवं आमजन को हर योजना की जानकारी मिलेगी। जिला परिषद की दुकान, टाउन हॉल, मैदान, विवाह मंडप, डीपीआरसी भवन व अन्य संपत्ति की बुकिंग ऑनलाइन कर सकेंगे। बुकिंग “पहले आओ पहले पाओ” के आधार पर की जाएगी।

उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में यह पोर्टल धनबाद के ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास, योजनाओं की त्वरित मॉनिटरिंग और ग्रामीणों तक सीधी पहुंच बनाने में एक मील का पत्थर साबित होगा।

उप विकास आयुक्त ने कहा कि ग्रामीण व स्थानीय नागरिकों को सरकारी योजनाओं और डिजिटल सेवाओं का त्वरित लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आज जिला परिषद कार्यालय परिसर में नए कॉमन सर्विस सेंटर का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस केंद्र से आमजन को प्रमाण पत्र, पेंशन, आधार कार्ड में सुधार और अन्य प्रशासनिक कार्यों के लिए दूर-दराज के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। अब सभी प्रमुख सरकारी और गैर-सरकारी ऑनलाइन सुविधाएं एक ही परिसर में पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध होंगी।

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

गुरुवार, 20 अगस्त 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

और भी पढ़ें

-
[news_reels]
WhatsApp