Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

धनबाद में आसनसोल-गया मेमू ट्रेन में एक फर्जी महिला टीटीई को यात्रियों की सूचना पर महिला स्क्वाड ने पकड़ा।

Author Image
Written by
News Star Bharat

ब्यूरो रिपोर्ट,

धनबाद में आसनसोल-गया मेमू ट्रेन में एक फर्जी महिला टीटीई को यात्रियों की सूचना पर महिला स्क्वाड ने पकड़ा। आरोपी महिला को धनबाद स्टेशन पर उतारकर रेलवे पुलिस के हवाले कर दिया गया, जिससे पूछताछ जारी है।

धनबाद।
 अभी-अभी तो खुद को टीटीई बताकर टिकट चेकिंग कर रही थी, देखिए-देखिए, पकड़िए उसको, बगल वाली कोच में होगी…। इनता सुनते ही ट्रेन में टिकट जांच कर रही धनबाद की महिला स्क्वाड के होश उड़ गये।

महिला स्क्वाड की प्रभारी नूतन माला कुजूर और अन्य ने उसे ढूंढ़ निकाला। कमर्शियल कंट्रोल को सूचना दी और धनबाद स्टेशन पर उतार लिया। वाकया आसनसोल से गया जा रही मेमू ट्रेन का है।

दोपहर में आसनसोल से खुली आसनसोल-गया मेमू में धनबाद की महिला स्क्वाड आसनसोल से धनबाद तक टिकट जांच कर रही थी। इसी बीच कुछ यात्रियों और हाकरों ने बताया कि एक महिला स्वयं को टीटी बताकर टिकट जांच कर रही है। महिला स्क्वाड ने थोड़ी ही देर में उस महिला को पकड़ लिया।

जांच के बाद धनबाद कमर्शियल कंट्रोल को सूचना दी। ट्रेन के धनबाद पहुंचने पर डिप्टी एसएस और आरपीएफ पहुंची और महिला स्क्वाड के साथ उस महिला को उतारा गया। आरपीएफ ने आरोपित महिला को रेल पुलिस के हवाले कर दिया। रेल पुलिस  पूछताछ कर रही है।

संबंधित रेलकर्मी या 139 पर तुरंत दें सूचना,

घटना को लेकर रेल प्रशासन ने यात्रियों के लिए अपील जारी की है। रेलवे की ओर से कहा गया कि यदि कोई संदिग्ध रूप से रेलवे कर्मचारी बन कर टिकट जांच या अन्य किसी प्रकार की गतिविधि में दिखे तो तुरंत संबंधित रेलकर्मी को सूचना दें। यात्री हेल्पलाइन नंबर 139 पर भी सूचित कर सकते हैं।

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

गुरुवार, 20 अगस्त 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

और भी पढ़ें

-
[news_reels]
WhatsApp