
झारखण्ड स्टेट ब्यूरो : रामकृष्ण मेहता की रिपोर्ट,
कोयला घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय एक बार फिर झारखंड में रेस हो गई है। ईडी ने धनबाद के चर्चित कोयला कारोबारी एलबी सिंह की पत्नी समेत पांच लोगों को समन जारी किया है। एजेंसी ने एलबी सिंह की पत्नी आरती सिंह, उनके भाई विश्वविजय सिंह और साले रंजीत कुमार सिंह समेत पांच लोगों को समन जारी किया है।
RANCHI : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कोयला घोटाले की जांच के दौरान धनबाद जिले के मसहूर कोयला कारोबरी एलबी सिंह की पत्नी आरती सिंह सहित पांच लोगों को समन जारी किया है। ईडी ने जिन पांच लोगों के खिलाफ समन जारी किया है, उसमें एलबी सिंह के तीन रिश्तेदार और अनिल गोयल से जुड़े दो लोग शामिल है।
20 अगस्त को ईडी कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश
ईडी ने आरती सिंह को 20 अगस्त को अपने क्षेत्रीय कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। विश्वविजय सिंह को 14 अगस्त और रंजीत कुमार सिंह को 17 अगस्त को पेश होने के लिए कहा गया है। अनिल गोयल से जुड़े शब्बीर आलम और महेंद्र सिंह को भी अगले सप्ताह पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
160 करोड़ के निवेश को ईडी ने किया फ्रीज
ईडी की यह कार्रवाई 28 जुलाई को धनबाद और आसपास के क्षेत्रों में की गई व्यापक तलाशी के बाद सामने आई है। उस दौरान एजेंसी ने कोयला कारोबारी एलबी सिंह, अनिल गोयल और उनसे जुड़े लोगों के परिसरों समेत कुल 31 ठिकानों पर तलाशी ली थी। तलाशी के दौरान एलबी सिंह से जुड़े करीब 160 करोड़ रुपये के म्यूचुअल फंड निवेश को फ्रीज किया गया था।
200 से अधिक चल-अचल संपत्तियों के सेल डीड जब्त
इसके अलावा करीब 1.02 करोड़ रुपये की बेहिसाबी नकदी, डिजिटल उपकरण और वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेज जब्त किए गए थे। एजेंसी को 200 से अधिक चल-अचल संपत्तियों से संबंधित सेल डीड और अन्य दस्तावेज भी मिले थे।
ईडी के अनुसार, बरामद दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है। एजेंसी को संदेह है कि अवैध कोयला कारोबार से अर्जित रकम का इस्तेमाल चल और अचल संपत्तियां खरीदने तथा निवेश करने में किया गया। कथित तौर पर अपराध से अर्जित रकम को विभिन्न वित्तीय लेन-देन और संस्थाओं के जरिए वैध स्वरूप देने का प्रयास किया गया। यह जांच झारखंड पुलिस की ओर से दर्ज कई प्राथमिकी और आरोपपत्रों के आधार पर चल रही है।









