Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

उपायुक्त ने “बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना” से संबंधित जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Author Image
Written by
News Star Bharat

धनबाद ब्यूरो : नीतीश कुमार की रिपोर्ट,

धनबाद जिला प्रशासन, धनबाद द्वारा राज्य सरकार एवं भारत सरकार के सौजन्य से संचालित “बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना” (मौसम खरीफ-2026) का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई है। इस क्रम में आज जिला समाहरणालय परिसर से धनबाद के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए रवाना किया।

इस अवसर पर उपायुक्त ने संबोधित करते हुए कहा कि जिला प्रशासन का मुख्य लक्ष्य जिले के प्रत्येक कृषक (ऋणी एवं गैर-ऋणी) तक इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ पहुंचाना है। यह जागरूकता रथ जिले की अधिसूचित ग्राम पंचायतों में भ्रमण कर किसानों को मात्र ₹1 के टोकन शुल्क पर फसल बीमा कराने की प्रक्रिया एवं इसके लाभों के प्रति जागरूक करेगा।

योजना एवं जागरूकता अभियान की मुख्य बातें:

मात्र ₹1 का टोकन शुल्क: किसानों को फसल बीमा कराने के लिए केवल ₹1 का टोकन शुल्क देना होगा। इसके अतिरिक्त बीमा के लिए कोई अन्य शुल्क देय नहीं है।

धनबाद जिले के लिए अधिसूचित फसलें एवं बीमित राशि:

अगहनी धान: बीमित राशि ₹76,228 प्रति हेक्टेयर।
भदई मकई: बीमित राशि ₹53,467 प्रति हेक्टेयर।

आवश्यक दस्तावेज:

बैंक पासबुक की छायाप्रति
भूमि स्वामित्व संबंधी प्रपत्र / वंशावली
बटाई प्रमाण पत्र (बटाईदार कृषक होने की स्थिति में)
फसल बुवाई का स्व-सत्यापित प्रमाण पत्र
आधार कार्ड एवं मोबाइल नंबर

बीमा कराने के स्थान: किसान अपने नजदीकी प्रज्ञा केंद्र (CSC), राष्ट्रीयकृत / क्षेत्रीय ग्रामीण / जिला सहकारी बैंक शाखा, भारत सरकार के PMFBY पोर्टल (www.pmfby.gov.in) या ‘क्रॉप इंश्योरेंस ऐप’ के माध्यम से नामांकन करा सकते हैं।

क्षतिपूर्ति एवं सहायता: प्राकृतिक आपदा, प्रतिकूल मौसम या फसल कटाई के उपरांत नुकसान होने की स्थिति में 72 घंटे के भीतर टोल फ्री नंबर 14447 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

उपायुक्त ने कृषि एवं सहकारिता विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों के सहयोग से अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित कराएं ताकि प्राकृतिक आपदाओं से फसलों को होने वाले नुकसान की स्थिति में किसानों को उचित आर्थिक सुरक्षा प्राप्त हो सके।

मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी पंकज कुमार, जिला सहकारिता पदाधिकारी वेद प्रकाश, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनिल कुमार सिंह समेत अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

गुरुवार, 20 अगस्त 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

और भी पढ़ें

-
[news_reels]
WhatsApp