Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

JHARKHND UPDATE: ड्रग्स तस्करों की अवैध संपत्ति जब्त करने की तैयारी, सभी SP को मिला टास्क ….

Author Image
Written by
News Star Bharat

झारखण्ड स्टेट हेड : रामकृष्ण मेहता की रिपोर्ट,

DGP तदाशा मिश्रा के निर्देश पर पूरे राज्य में ड्रग्स तस्करी से जुड़े मामलों के आरोपियों की संपत्ति की जांच शुरू हो गई है. डीजीपी के निर्देश पर सभी रेंज डीआईजी ने एक्शन प्लान तैयार कर अपने-अपने एसपी को सौंप दिया है.

जांच के दौरान यदि यह पाया जाता है कि किसी आरोपी ने ड्रग्स की खरीद-बिक्री से आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है, तो संबंधित जिले के एसपी उसकी संपत्ति जब्त करने के लिए प्रस्ताव तैयार करेंगे. इसके बाद प्रस्ताव के आधार पर विधि-सम्मत आगे की कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, डीजीपी ने गत 10 जुलाई को समीक्षा बैठक की थी. बैठक के दौरान अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर पूरी तरह से काबू पाने का निर्देश दिया गया था.

क्या है तैयार एक्शन प्लान में टास्क

तैयार एक्शन प्लान में निर्देश दिया गया है कि एनडीपीएस एक्ट से जुड़े मामलों का पहले पूरा डेटा तैयार किया जाए. इसके बाद डेटा के विश्लेषण के आधार पर विभिन्न प्रकार के ड्रग्स की खरीद-बिक्री करने वाले मुख्य गैंग और अपराधियों की सूची तैयार की जाए.

साथ ही उनके कार्यक्षेत्र, आपूर्तिकर्ताओं, आर्थिक स्रोतों, बैंक खातों और अर्जित अवैध संपत्तियों की पूरी जानकारी एकत्र की जाए. इसके अलावा संबंधित मामलों के आरोपियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल से भी जानकारी जुटाकर उसका विश्लेषण किया जाएगा और उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

वर्ष 2024 से मई 2026 तक 390 प्राथमिकी, 285 गिरफ्तार

आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2024 से मई 2026 तक पूरे राज्य में 390 मामले दर्ज किए जा चुके हैं और 285 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. इस दौरान रांची जिले में 107 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है और 33 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. खूंटी जिले में 77 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है तथा 90 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.

लोहरदगा में एक प्राथमिकी दर्ज हुई है. सिमडेगा में दो प्राथमिकी दर्ज हुई हैं और 12 लोगों को जेल भेजा जा चुका है. सरायकेला में 35 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है और 19 लोगों को जेल भेजा गया है. पलामू जिले में 15 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है और 12 लोगों को जेल भेजा गया है.

वहीं लातेहार जिले में 28 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है और 15 लोगों को जेल भेजा गया है. हजारीबाग जिले में 23 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है और 10 लोगों को जेल भेजा गया है. चाईबासा जिले में 37 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है और 13 लोगों को जेल भेजा गया है.

इसके अलावा चतरा जिले में 63 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है और 81 लोगों को जेल भेजा गया है. इसके साथ कोडरमा और देवघर जिले में एक-एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है.

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

गुरुवार, 20 अगस्त 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

और भी पढ़ें

-
[news_reels]
WhatsApp