Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राजगंज में हथियारबंद चार अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात की साजिश नाकाम …

Author Image
Written by
News Star Bharat

धनबाद : राजगंज थाना क्षेत्र में धनबाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हथियारों के साथ चार कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर एक बड़ी आपराधिक वारदात को नाकाम कर दिया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी राजगंज थाना क्षेत्र में किसी गंभीर घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। इस सूचना के आधार पर वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर राजगंज और तेतुलमारी थाना की संयुक्त टीम ने राजगंज–तेतुलमारी मुख्य सड़क पर सोनदाहा बस्ती के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया। देर रात करीब 11:45 बजे दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार युवक तेतुलमारी की ओर से आते दिखाई दिए। पुलिस द्वारा रुकने का संकेत देने पर दोनों मोटरसाइकिल चालक वाहन मोड़कर तेजी से सोनदाहा बस्ती की ओर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया, इसी दौरान भागने के क्रम में सभी आरोपी असंतुलित होकर गिर पड़े, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें मौके पर ही दबोच लिया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से दो देसी पिस्टल, 7.65 एमएम की पांच जिंदा गोलियां, चार मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिल बरामद की गईं। पूछताछ में चारों आरोपियों ने 10 जनवरी 2026 को तेतुलमारी थाना क्षेत्र के तिलाटांड़ गांव के पास किराना दुकानदार अर्जुन महतो पर फायरिंग और लूटपाट के प्रयास में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान रिंकु मंडल उर्फ टुनटुन मंडल, रवि महतो उर्फ बिल्लु, समशुल अंसारी उर्फ चांद और गौतम धीवर उर्फ बाबा के रूप में हुई है। इनमें से कुछ आरोपियों का पूर्व से आपराधिक इतिहास भी रहा है। पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल एक अन्य फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। धनबाद पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

रविवार, 19 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

और भी पढ़ें

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को गोविंदपुर प्रखंड के गहीरा गोविंदपुर मैदान में जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी मुर्मू के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

-
[news_reels]
WhatsApp