Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कतरास में अवैध कोयला खनन के दौरान हादसा, मलबे में दबकर तीन की मौत..केशलपुर कुमारपट्टी में सुबह धंसी मिट्टी..कई और लोगों के दबे होने की आशंका से मची अफरा-तफरी

Author Image
Written by
News Star Bharat

, ब्यूरो रिपोर्ट,

धनबाद : जिले के कतरास रामकनाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत केशलपुर कुमारपट्टी में रविवार सुबह अवैध कोयला खनन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। अचानक मिट्टी का बड़ा हिस्सा धंसने से तीन लोगों की मौत होने की सूचना है। वहीं, कई और लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि कुछ महिला और पुरुष अवैध सुरंगों में घुसकर कोयला काटने का काम करते थे। इसके बाद बाइक सवारों के माध्यम से कोयले की बिक्री की जाती थी। रविवार सुबह करीब सात बजे इसी दौरान अचानक मिट्टी का बड़ा हिस्सा धंस गया और लोग मलबे में दब गए।

हादसे में केवटकुली निवासी मुनिया देवी और बेलोंजाबाद निवासी धनंजय कुमार की मौत होने की सूचना सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि तीन अन्य लोगों को पहले ही बाहर निकाल लिया गया है। हालांकि, अभी भी कई लोगों के अंदर दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कुदाल और गेंता की मदद से मलबा हटाने का काम शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद दोनों के शवों को बाहर निकाला गया। इसके बाद आनन-फानन में शवों को बाइक पर लादकर अस्पताल ले जाया गया।

अवैध खनन के दौरान हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार है। फिलहाल, हादसे में कितने लोग दबे हैं और घटना की पूरी सच्चाई क्या है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

रविवार, 13 सितंबर 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

और भी पढ़ें

पाकुड़ : पुलिस ने ज्वेलर्स शॉप लूटकांड मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से हथियार, कारतूस, करीब एक किलो चांदी के आभूषण, नकदी और लूट में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।

-
[news_reels]
WhatsApp