Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पाकुड़ : पुलिस ने ज्वेलर्स शॉप लूटकांड मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से हथियार, कारतूस, करीब एक किलो चांदी के आभूषण, नकदी और लूट में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।

Author Image
Written by
News Star Bharat

, ब्यूरो रिपोर्ट,

पाकुड़ में ज्वेलर्स शॉप लूटकांड का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है।

अमड़ापाड़ा बाजार में 2 सितंबर को हथियार के बल पर हुई लूट का महज 10 दिनों में उद्भेदन कर दिया गया है।

पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से हथियार, कारतूस, करीब एक किलो चांदी के आभूषण, नकदी और लूट में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में एक ऐसा अपराधी भी शामिल है, जिसके खिलाफ देवघर, गोड्डा, जामताड़ा और बोकारो जिलों में कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

2 सितंबर की बात है।
पाकुड़ के अमड़ापाड़ा बाजार में दुर्गा मंदिर के समीप किशुन वर्मा ज्वेलर्स को तीन हथियारबंद अपराधियों ने निशाना बनाया।

अपराधियों ने हथियार के बल पर ज्वेलरी शॉप में लूटपाट की और मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल यानी SIT का गठन किया।

इस ऑपरेशन में कुल छह टीमें लगाई

10 दिन में खुलासा

पुलिस के मुताबिक, मानवीय सूचना, वैज्ञानिक साक्ष्य और तकनीकी जांच को जोड़कर लगातार छापेमारी की गई।

और महज 10 दिनों के भीतर पुलिस टीम आरोपियों तक पहुंच गई।

तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर लूट का सामान बरामद किया गया।

क्या-क्या बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब एक किलो चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।

इनमें चांदी के हेयर क्लिप, 33 सिक्के, कमरबंद, तीन जोड़ी कड़े और अन्य आभूषण शामिल हैं।

इसके अलावा ज्वेलरी रखने वाली ट्रे, किशुन वर्मा ज्वेलर्स लिखे बैग, आभूषण नापने की मशीन, प्लास्टिक के डिब्बे और जेवर गलाने में इस्तेमाल होने वाले पत्थर के टुकड़े भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने 12 हजार 700 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।

* बरामद चांदी के आभूषण
* ज्वेलरी ट्रे
* बैग और डिब्बे
* मशीन
* नकदी
* पुलिस द्वारा प्रदर्शित जब्त सामान

हथियार बरामद

लूट की वारदात में इस्तेमाल हथियार भी पुलिस के हाथ लगे हैं।

बरामदगी में दो देशी कट्टे, एक देशी पिस्टल, 7.65 एमएम के पांच जिंदा कारतूस और .315 बोर के दो जिंदा कारतूस शामिल हैं।

इसके अलावा पिस्टल की खाली मैगजीन और दो मोटरसाइकिल भी जब्त की गई हैं।

VO-5 | मुख्य आरोपी का आपराधिक इतिहास

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी प्रवीण कुमार उर्फ पारो उर्फ प्रवीण कुमार यादव का आपराधिक इतिहास लंबा है।

उसके खिलाफ देवघर, बोकारो, जामताड़ा और गोड्डा में लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में कई मामले दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार, वह कई जिलों में पूर्व में हुई आपराधिक घटनाओं में वांछित रहा है।

जामताड़ा में ज्वेलरी दुकान लूट से लेकर गोड्डा में हथियार के बल पर ज्वेलरी शॉप लूट और बोकारो में लूटपाट के मामलों में भी उसका नाम सामने आया है।

GRAPHICS | CRIMINAL HISTORY

प्रवीण कुमार उर्फ पारो
उम्र — 27 वर्ष
निवासी — देवघर

पुलिस के अनुसार:
देवघर — कई मामले
बोकारो — लूट/आर्म्स एक्ट के मामले
जामताड़ा — ज्वेलरी शॉप लूट
गोड्डा — ज्वेलरी शॉप लूट

VO-6 | गिरफ्तार आरोपी

इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
27 वर्षीय प्रवीण कुमार उर्फ पारो उर्फ प्रवीण कुमार यादव, निवासी देवघर,
19 वर्षीय हर्ष आनंद उर्फ हर्ष यादव, निवासी बांका, बिहार
और 22 वर्षीय कमल कुमार किशोर उर्फ कमल यादव, निवासी बांका, बिहार के रूप में हुई है।

ANCHOR OUTRO

अमड़ापाड़ा ज्वेलर्स लूटकांड में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

पुलिस का दावा है कि वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर महज 10 दिनों में मामले का खुलासा किया गया।

फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है, जबकि वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है।

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

रविवार, 13 सितंबर 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

और भी पढ़ें

पाकुड़ : पुलिस ने ज्वेलर्स शॉप लूटकांड मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से हथियार, कारतूस, करीब एक किलो चांदी के आभूषण, नकदी और लूट में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।

-
[news_reels]
WhatsApp