Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

साहिबगंज : सदर अस्पताल के डीएस डॉ. देवेश कुमार पर गंभीर सवाल, सीएस ने तेजस्विनी अल्ट्रासाउंड क्लिनिक में की छापेमारी

Author Image
Written by
News Star Bharat

सरकारी ड्यूटी छोड़ निजी क्लिनिक में ड्यूटी!

साहिबगंज : सरकारी अस्पताल में मरीजों की सेवा की जिम्मेदारी, लेकिन ड्यूटी के दौरान निजी क्लिनिक में मौजूदगी! साहिबगंज सदर अस्पताल के डीएस डॉ. देवेश कुमार को लेकर ऐसा ही गंभीर मामला सामने आया है। जहां आरोप है कि सरकारी ड्यूटी के समय वे सदर अस्पताल से बाहर निजी क्लिनिक तेजस्विनी अल्ट्रासाउंड में मरीजों को देख रहे थे। जहां मामले की जानकारी मिलते ही सिविल सर्जन ने निजी क्लिनिक में छापेमारी कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि सदर अस्पताल में बतौर डीएस जिम्मेदारी की संभालने वाले डॉ. देवेश कुमार की ड्यूटी सरकारी अस्पताल में थी।

इसी दौरान उनके निजी क्लिनिक में मरीज देखने की सूचना सीएस को मिली जहां सूचना को गंभीरता से लेते हुए सिविल सर्जन की टीम ने तेजस्विनी अल्ट्रासाउंड क्लिनिक पहुंचकर जांच की। हालांकि सीएस के द्वारा तेजस्विनी अल्ट्रासाउंड क्लिनिक में छापेमारी करने के दौरान डीएस डॉ देवेश कुमार वहां मौजूद नहीं पाए गए। जहां सीएस ने इलाज कराने के लिए आए हुए 25 से 30 मरीजों से भी बातें करते हुए पूरी जानकारी ली। उधर छापेमारी की खबर मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि अगर सरकारी ड्यूटी के दौरान ही कोई चिकित्सक निजी क्लिनिक में मरीज देखता है, तो सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों का क्या होगा? वही सदर अस्पताल गरीब और जरूरतमंद मरीजों के लिए इलाज का सबसे बड़ा सहारा है ऐसे में अस्पताल के जिम्मेदार पद पर बैठे अधिकारी की कथित तौर पर निजी क्लिनिक में मौजूदगी ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उधर सीएस की छापेमारी के बाद अब यह जांच का विषय है कि डॉ. देवेश कुमार सरकारी ड्यूटी के समय निजी क्लिनिक में किस आधार पर मौजूद थे और वहां मरीजों का इलाज किया जा रहा था या नहीं। स्वास्थ्य विभाग इस पूरे मामले में क्या कार्रवाई करता है, इस पर सबकी निगाहें टिकी हैं। उधर इस मामले को लेकर डीएस डॉ देवेश कुमार का कहना है कि उनके निजी क्लिनिक में सीएस के द्वारा की गई छापेमारी पूरी तरह से गलत है इसको लेकर वे उचित मंच पर अपनी बातें रखेंगे। उधर सीएस ने डीएस के निजी क्लिनिक में किए गए छापेमारी की रिपोर्ट उपायुक्त दीपक कुमार दुबे को सौंपने की बात कही है।

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

रविवार, 13 सितंबर 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

और भी पढ़ें

पाकुड़ : पुलिस ने ज्वेलर्स शॉप लूटकांड मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से हथियार, कारतूस, करीब एक किलो चांदी के आभूषण, नकदी और लूट में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।

-
[news_reels]
WhatsApp