Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कुनैन कुरैशी की दलीप ट्रॉफी सफलता और ईशान किशन की कप्तानी ने जगाई धनबाद के युवाओं की उम्मीदें

Author Image
Written by
News Star Bharat

, ब्यूरो रिपोर्ट,
धनबाद : झारखंड के क्रिकेट गलियारों में इन दिनों एक नया जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है, जिसकी मुख्य वजह दलीप ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवा खिलाड़ी कुनैन कुरैशी और झारखंड के कप्तान ईशान किशन की नेतृत्व क्षमता है। पूर्व DCA सचिव एस ए रहमान मानना है कि जी धोनी के दौर की तरह अब एक बार फिर झारखंड के युवाओं के लिए राष्ट्रीय पटल पर चमकने के नए रास्ते खुल गए हैं।

रहमान ने आगे कहा कि कुनैन कुरैशी ने हाल ही में अंडर-23 मुकाबलों में लगभग 470 से अधिक रन बनाने के साथ-साथ 27 विकेट झटककर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। हालांकि टीम संयोजन और कुछ परिस्थितियों के चलते उन्हें शुरुआती मौकों के लिए इंतजार करना पड़ा, लेकिन उनकी मेहनत आखिरकार रंग लाई। फाइनल मुकाबले में उनके शानदार प्रदर्शन और बंगाल के खिलाफ शाहबाज अहमद जैसे खिलाड़ियों के साथ उनकी खेल शैली ने यह साबित कर दिया कि प्रतिभा कभी छुपती नहीं है। इस सफलता से धनबाद और पूरे झारखंड के युवा क्रिकेटरों में यह संदेश गया है कि कड़ी मेहनत का फल हमेशा मिलता है और आने वाले दिनों में धनबाद से कई और प्रतिभावान खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी और राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करेंगे।

इस पूरी सफलता के पीछे झारखंड के कप्तान ईशान किशन की भूमिका की भी जमकर सराहना की जा रही है। शुरुआती 15 सदस्यीय चयन सूची में न होने के बावजूद, कप्तान ने कुनैन कुरैशी पर भरोसा जताया और उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका देकर यह साबित कर दिया कि एक अच्छा कप्तान हमेशा अपने राज्य के हुनरमंद खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का दम रखता है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में झारखंड को अपनी कप्तानी और फाइनल में शतकीय पारी के दम पर चैंपियन बनाने वाले ईशान किशन ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे ‘लीड फ्रॉम द फ्रंट’ की मिसाल हैं।

विशेषज्ञों और रहमान का मानना है कि जिस प्रकार 2007 में महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में भारतीय टीम ने टी-20 विश्व कप जीतकर इतिहास रचा था, उसी प्रकार मौजूदा समय में ईशान किशन को भारतीय टी-20 टीम की कमान सौंपना एक बेहतरीन फैसला साबित हो सकता है। कुनैन कुरैशी का संघर्ष और ईशान किशन का दूरदर्शी नेतृत्व झारखंड के क्रिकेट इतिहास में एक नया अध्याय लिख रहा है, जिससे धनबाद के उभरते हुए खिलाड़ियों को राष्ट्रीय टीम तक पहुंचने का एक मजबूत हौसला मिला है।

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

सोमवार, 14 सितंबर 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

और भी पढ़ें

पाकुड़ : पुलिस ने ज्वेलर्स शॉप लूटकांड मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से हथियार, कारतूस, करीब एक किलो चांदी के आभूषण, नकदी और लूट में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।

-
[news_reels]
WhatsApp