Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नई दिल्ली में भारत निर्वाचन आयोग और राज्य चुनाव आयुक्तों का राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन 2026 संपन्न …

Author Image
Written by
News Star Bharat

संपादक : प्रमोद कुमार वर्मा की रिपोर्ट,

नई दिल्ली : राज्य चुनाव आयुक्तों ने कानूनी ढांचे के तहत मतदाता सूची तैयार करने और चुनाव संचालन में सहयोग को मजबूत करने का संकल्प लिया

भारत निर्वाचन आयोग ने आज भारत मंडपम, नई दिल्ली में भारत निर्वाचन आयोग और राज्य चुनाव आयुक्तों के राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का आयोजन किया।

इस गोलमेज सम्मेलन की अध्यक्षता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने की। इस अवसर पर चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी भी उपस्थित थे।

अपने उद्घाटन भाषण में, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने अपने-अपने संवैधानिक जनादेश के भीतर ईसीआई और एसईसी के बीच संस्थागत समन्वय को मजबूत करने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने मतदाता सूची प्रबंधन में सामंजस्यपूर्ण दृष्टिकोण अपनाने, प्रौद्योगिकी के उपयोग और देश में चुनावी प्रक्रियाओं की अखंडता और दक्षता को और बढ़ाने के लिए सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने की आवश्यकता पर बल दिया।

चुनाव आयुक्त डॉ. एस.एस. संधू ने अपने संबोधन में राज्य चुनाव आयुक्तों से एक-दूसरे से सीखने और एक-दूसरे की सर्वोत्तम प्रथाओं को अपनाने का आह्वान किया। इसके अलावा, उन्होंने रेखांकित किया कि ‘विश्वास’ हर चुनावी प्रक्रिया की नींव है, इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि ईसीआई और एसईसी समन्वय के साथ काम करें।

डिजिटल प्रौद्योगिकियों में सहयोग के महत्व पर बोलते हुए, चुनाव आयुक्त डॉ. विवेक जोशी ने ईसीआई और राज्य चुनाव आयोगों के कामकाज के बीच सेतु बनाने के लिए ‘ECINET’ डिजिटल प्लेटफॉर्म का लाभ उठाने पर जोर दिया।

सम्मेलन ने विचारों के रचनात्मक आदान-प्रदान के लिए एक मंच प्रदान किया और चुनावी प्रबंधन में सहकारी संघवाद की भावना को मजबूत किया। प्रतिभागियों ने ‘राष्ट्रीय घोषणा पत्र’ को अपनाया और संकल्प लिया कि शुद्ध मतदाता सूची तैयार करना लोकतंत्र की आधारशिला है। घोषणा पत्र में यह भी कहा गया है कि ईसीआई पंचायतों और नगर निकायों से संबंधित कानूनों को संसद और राज्य विधानसभाओं के चुनावों से संबंधित कानूनों के साथ तालमेल बिठाने के लिए एसईसी के साथ मिलकर काम करेगा और राष्ट्रीय एवं संवैधानिक हितों को आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य करेगा।

(संयुक्त घोषणा पत्र का पूरा पाठ संलग्न है)
सम्मेलन के दौरान, ईसीआई के नए प्रकाशन ‘अ कॉन्फ्लुएंस ऑफ डेमोक्रेसीज’ (A Confluence of Democracies) का विमोचन किया गया। यह प्रकाशन हाल ही में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट’ (IICDEM) 2026 का एक व्यापक रिकॉर्ड है, जिसमें 70 से अधिक देशों के लगभग 100 अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय विशेषज्ञों की भागीदारी, 36 विषयगत सत्रों और द्विपक्षीय बैठकों में हुए विचार-विमर्श और ‘दिल्ली घोषणा 2026’ को औपचारिक रूप से अपनाने का विवरण दिया गया है।

यह राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, जो 27 वर्षों के अंतराल के बाद सफलतापूर्वक आयोजित किया गया, ईवीएम (EVM), ECINET जैसे तकनीकी समाधानों और मतदाता सूचियों को साझा करने के माध्यम से आपसी तालमेल बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त करता है।

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

रविवार, 13 सितंबर 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

और भी पढ़ें

पाकुड़ : पुलिस ने ज्वेलर्स शॉप लूटकांड मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से हथियार, कारतूस, करीब एक किलो चांदी के आभूषण, नकदी और लूट में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।

-
[news_reels]
WhatsApp