Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बिहार के जज की पत्नी पर झारखंड में फायरिंग, पति ने दी थी दो लाख की सुपारी, तलाक विवाद में हत्या की खूनी साजिश, 3 गिरफ्तार

Author Image
Written by
News Star Bharat

झारखंड
गोड्डा : बिहार के एक जज की पत्नी 35 वर्षीय वंदना कुमारी पर यह जानलेवा हमला तब हुआ था, जब वह गोड्डा कोर्ट से गवाही देकर लौट रही थीं। गोड्डा पुलिस ने पथरगामा थाना क्षेत्र के गांधीग्राम में 17 जनवरी को महिला पर हुई फायरिंग मामले का 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है।
इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। झारखंड के गोड्डा में बिहार के सासाराम कोर्ट में तैनात न्यायिक मजिस्ट्रेट की पत्नी वंदना कुमारी पर फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. एसआईटी जांच में तीन आरोपियों को बिहार के भागलपुर से गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि महिला के पति ने दो लाख रुपये देकर हत्या की सुपारी दी थी.
झारखंड के गोड्डा जिले में पिछले सप्ताह बिहार के एक न्यायिक मजिस्ट्रेट की पत्नी पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. इस सनसनीखेज घटना में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. घायल महिला वंदना कुमारी ने खुद थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज की गई.
घटना उस वक्त हुई जब वंदना कुमारी अपने भाई के साथ बाइक से गोड्डा कोर्ट में तलाक मामले की सुनवाई के बाद अपने पैतृक गांव परसा जा रही थीं. महागामा-गोड्डा मुख्य मार्ग पर गांधीनगर चौक के पास बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोककर फायरिंग कर दी. घायल वंदना कुमारी का भागलपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है.
गोड्डा एसपी मुकेश कुमार ने बुधवार को बताया कि घायल वंदना कुमारी का अपने पति संतोष कुमार साह के साथ तलाक का मुकदमा चल रहा था। इसी विवाद के चलते उनके पति ने पत्नी की हत्या की साजिश रची थी। गोड्डा के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष जांच टीम (SIT) गठित की गई थी. जांच के दौरान भौतिक, तकनीकी और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने बिहार के भागलपुर से तीन लोगों को गिरफ्तार किया.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान श्याम कुमार साह, सुभाष कुमार साह और मोहम्मद आरिफ के रूप में हुई है. पूछताछ के दौरान तीनों ने फायरिंग की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है.
एसपी मुकेश कुमार के मुताबिक, आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वंदना कुमारी के पति ने उन्हें पत्नी की हत्या के लिए दो लाख रुपये देने की पेशकश की थी. इसी रकम के बदले उन्होंने वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया था.
पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिलें, एक देसी पिस्तौल और चेहरे ढकने के लिए इस्तेमाल किए गए मास्क भी बरामद किए हैं.

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

रविवार, 13 सितंबर 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

और भी पढ़ें

पाकुड़ : पुलिस ने ज्वेलर्स शॉप लूटकांड मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से हथियार, कारतूस, करीब एक किलो चांदी के आभूषण, नकदी और लूट में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।

-
[news_reels]
WhatsApp