
कोडरमा ब्यूरो – रतन कुमार की रिपोर्ट
कोडरमा जिले में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने और विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा आज सतगावां प्रखंड स्थित राज्य संपोषित +2 उच्च विद्यालय, बासोडीह का औचक निरीक्षण किया गया।


निरीक्षण के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था और उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान संबंधित अधिकारियों, प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों को विद्यालय परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने, पुस्तकालय, विज्ञान प्रयोगशाला, स्मार्ट क्लास और आईसीटी रूम को क्रियाशील रखने तथा निर्धारित समय-सारणी के अनुसार कक्षाओं का नियमित संचालन सुनिश्चित करने के आवश्यक निर्देश दिए गए।

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ करना, उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग सुनिश्चित करना तथा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
अब देखना होगा कि निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों का विद्यालय में किस प्रकार पालन किया जाता है और इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई एवं शैक्षणिक व्यवस्था में कितना सुधार आता है।
न्यूज़ स्टार भारत 24×7 के लिए कोडरमा से रतन कुमार की रिपोर्ट।









