
कोडरमा ब्यूरो : रतन कुमार,
कोडरमा जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। थाना प्रभारी सुमन कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न होटलों में शराब के खिलाफ जांच अभियान चलाया।

इस दौरान होटल संचालकों को सख्त निर्देश दिया गया कि होटल परिसर में बैठाकर शराब पिलाने की अनुमति नहीं है। पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि किसी होटल में बैठाकर शराब पिलाते हुए पाया गया, तो संबंधित होटल संचालक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
थाना प्रभारी ने आम लोगों से भी नियमों का पालन करने और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी पुलिस को देने की अपील की है।
पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना है। अब देखना होगा कि इस अभियान के बाद होटल संचालक नियमों का कितना पालन करते हैं।









