
, ब्यूरो रिपोर्ट,
पाकुड़ जिले के अमडापाड़ा थाना क्षेत्र के छोटा कसकुट्टा गांव में रविवार की रात अज्ञात अपराधियों ने 61 वर्षीय ग्राम प्रधान छोटा बामना पहाड़िया की धारदार हथियार से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी थी

इस घटना के संबंध में मृतक की पत्नी चांदी पहाड़ी के बयान के आधार पर अमडापाड़ा थाना कांड संख्या 72/26 धारा 103,1बी0 एन0एस0 दर्ज किया था घटना की गंभीरता को देखते हुए कांड उद्बोधन के लिए पाकुड़ पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के द्वारा अमडापाड़ा थाना प्रभारी अनुप रौशन भेंगरा के नेतृत्व में एक एस आई टी टीम गठन किया गया था

तकनीकी सूचना संकलन कर हत्या के अपराध कर्मि की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी अभियान चलाया। महज 8 घंटे के अंदर ही पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या की घटना में संयुक्त अभियुक्त धर्मा पहाड़िया उम्र 23 वर्ष को गिरफ्तार किया मौके से खून से लगा कुल्हाड़ी और गमछा बरामद किया,

छापेमारी दल में अनूप रोशन भेंगरा, चंदन कुमार सिंह बुदी लाल मुर्मू पप्पू कुमार विवेक कुमार रवि कुमार मनोज कुमार अनिल कुमार सूरज मुर्मू प्रेम मुर्मू अमडा पाड़ा थाना का सशस्त्र बल मौजूद थेइसकी जानकारी पाकुड़ पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने प्रेस वार्ता कर दी और क्या कुछ कहा आपको सुनाते हैं।









