Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मारपीट के विरोध में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, ट्रक सवारों पर युवक से मारपीट का आरोप

Author Image
Written by
News Star Bharat

, ब्यूरो रिपोर्ट,
धनबाद : मेमको मोड़ के पास आठ लेन के सर्विस लेन में शुक्रवार को मारपीट की घटना के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रक पर सवार चार-पांच लोगों ने बस्ती के एक युवक के साथ मारपीट की।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, बस्ती का युवक ट्रक पर सवार लोगों को धार्मिक स्थल के पास शौच करने से मना कर रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद ट्रक सवार लोगों ने युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी।

मारपीट की जानकारी मिलने के बाद बस्ती के लोग मौके पर पहुंचने लगे। ग्रामीणों को आता देख ट्रक सवार लोग अपना वाहन सड़क पर ही छोड़कर मौके से फरार हो गए। इसके बाद घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आठ लेन के सर्विस लेन को जाम कर दिया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।

सड़क जाम की सूचना मिलने पर बरवाअड्डा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों से बातचीत कर सड़क जाम हटाने और स्थिति को सामान्य करने का प्रयास किया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और मारपीट में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की है कि घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

बुधवार, 21 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में सपने मत देखो, अपने मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो। आज आप जो करते हैं वही आपके कल का निर्माण करता है और यही जीवन जीने का सही तरीका है।

और भी पढ़ें

धनबाद के मटकुरिया निवासी फर्जी पत्रकार बनकर गोलू सिंह ने की ठगी, 2.70 लाख रुपये हड़पने की शिकायत, बैंक मोड़ थाना में आवेदन देकर पीड़ित ने की कार्रवाई की मांग, धनबाद प्रेस क्लब और पुलिस के नाम पर पैसे लेने का आरोप

-
✕
[news_reels]
WhatsApp