Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

वासेपुर के कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई बंटी खान कोलकाता से गिरफ्तार, पुलिस ने बैंक मोड़ में कराया पैदल परेड …

Author Image
Written by
News Star Bharat

, ब्यूरो रिपोर्ट,

धनबाद : जिला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वासेपुर के कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान को पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार किया है। धनबाद पुलिस की स्पेशल टीम उसे कोलकाता से गिरफ्तार कर धनबाद लाई है। बैंक मोड़ थाना पहुंचने के बाद पुलिस ने बंटी खान को पैदल परेड कराया। इस दौरान धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव और ग्रामीण एसपी मो. एस. याकूब भी बैंक मोड़ थाना पहुंचे।

पुलिस के मुताबिक, बंटी खान से पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। पूछताछ में उसने ऐसे कई ठिकानों के बारे में बताया है, जहां कथित तौर पर अपराध की योजनाएं बनाई जाती थीं और संदिग्ध सामान छिपाकर रखा जाता था।

एसएसपी प्रभात कुमार के अनुसार, बंटी खान ने पूछताछ में कई स्थानीय अपराधियों के नाम भी बताए हैं। इनमें झरिया इलाके से जुड़े कुछ ऐसे लोगों के नाम शामिल हैं, जिन पर धमकी और वसूली जैसी गतिविधियों में संलिप्त होने का संदेह है।

पुलिस अब बंटी खान द्वारा बताए गए संभावित हाइडआउट और अन्य ठिकानों को चिन्हित कर वहां कार्रवाई कर रही है। पुलिस को मिले कुछ दस्तावेजों के आधार पर यह भी जांच की जा रही है कि क्या बंटी खान फर्जी पासपोर्ट के जरिए विदेश भागने की तैयारी में था।

बंटी खान को कोलकाता से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। उसके बताए ठिकानों को चिन्हित कर पुलिस कार्रवाई कर रही है। कई नए नाम भी सामने आए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

फिलहाल पुलिस बंटी खान को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेजने की तैयारी में है। जेल भेजे जाने के बाद पुलिस कोर्ट से अनुमति लेकर उसे रिमांड पर लेकर आगे पूछताछ करेगी। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ और आगे की कार्रवाई में प्रिंस खान गैंग से जुड़े कई और अहम खुलासे हो सकते हैं।

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

सोमवार, 14 सितंबर 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

और भी पढ़ें

-
[news_reels]
WhatsApp