Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

धनबाद : गोल्फ ग्राउंड में मेला लगाने के विरोध में उतरे खिलाड़ी और स्थानीय लोग, विधायक जयराम महतो को सौंपा ज्ञापन

Author Image
Written by
News Star Bharat

,  ब्यूरो रिपोर्ट,
धनबाद : शहर के एकमात्र खेल केंद्र गोल्फ ग्राउंड को मेले के आयोजन के लिए दिए जाने की सुगबुगाहट के खिलाफ स्थानीय युवाओं, खिलाड़ियों और होमगार्ड एसोसिएशन ने कड़ा विरोध शुरू कर दिया है। इसी सिलसिले में रविवार को स्थानीय युवाओं और खिलाड़ियों का एक प्रतिनिधिमंडल डुमरी विधायक टाइगर जयराम महतो से मिला और अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।

खिलाड़ियों का कहना है कि गोल्फ ग्राउंड ही शहर का वह मुख्य मैदान है जहाँ सुबह-शाम वॉक, क्रिकेट, फुटबॉल और विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं तथा बहाली की तैयारी के लिए सैकड़ों लड़के अभ्यास करते हैं। लेकिन इसी मैदान में मेला (डिज़नीलैंड) लगाने की तैयारी की जा रही है, जिसका खिलाड़ी पुरजोर विरोध कर रहे हैं।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल निखिल कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष भी इस मैदान में मेला लगने की बात आई थी, तब इसे रोकने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन धरातल पर कुछ नहीं हुआ। शहर में जिला परिषद मैदान, कोहिनूर मैदान और झारखंड मैदान जैसे अन्य विकल्प मौजूद हैं, फिर भी खेल के इस इकलौते मैदान को आयोजनों के लिए क्यों चुना जा रहा है?

खिलाड़ियों ने इस संबंध में जिला उपायुक्त और स्थानीय विधायक के पास अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। विधायक जयराम महतो से मुलाकात के बाद छात्रों ने बताया कि विधायक ने आश्वासन दिया है कि यदि यहाँ के स्थानीय लोगों और खिलाड़ियों को इससे आपत्ति और दिक्कत है, तो ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। वे इस संबंध में संबंधित अधिकारियों से बात करेंगे।

खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों ने साफ कर दिया है कि अगर इसके बावजूद मैदान में मेला लगाया गया, तो वे इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। मेले के आयोजन से मैदान में खेलकूद की गतिविधियां बाधित होंगी, साथ ही मैदान में बिखरा बचा-कुचा कचरा, टेंट लगाने के दौरान छोड़े गए नुकीले अवशेष और गंदगी से अभ्यास करने वाले बच्चों और खिलाड़ियों के पैरों व शरीर में चोट लगने का खतरा बना रहेगा।
युवाओं ने चेतावनी दी है कि यदि आश्वासन के बाद भी मेला लगाया गया, तो वे डीसी कार्यालय का घेराव करेंगे और प्रशासन से जवाब मांगेंगे।

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

रविवार, 13 सितंबर 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

और भी पढ़ें

पाकुड़ : पुलिस ने ज्वेलर्स शॉप लूटकांड मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से हथियार, कारतूस, करीब एक किलो चांदी के आभूषण, नकदी और लूट में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।

-
[news_reels]
WhatsApp