Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दून एक्सप्रेस से 48 जिंदा कछुए बरामद, चार लावारिस बैग में भरकर ले जाए जा रहे थे कछुए

Author Image
Written by
News Star Bharat

, ब्यूरो रिपोर्ट,
धनबाद के गोमो रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने ऑपरेशन WILEP के तहत बड़ी कार्रवाई की है। योग नगरी ऋषिकेश से हावड़ा जा रही दून एक्सप्रेस के जनरल कोच से 48 जिंदा कछुए बरामद किए गए हैं। कछुओं को चार लावारिस थैले और बैग में भरकर ले जाया जा रहा था। बरामद कछुओं को आगे की कार्रवाई के लिए वन विभाग को सौंप दिया गया है।

दरअसल, 11 और 12 सितंबर की दरम्यानी रात ट्रेन संख्या 13010 योग नगरी ऋषिकेश-हावड़ा दून एक्सप्रेस में गया से धनबाद तक आरपीएफ का मार्गरक्षण दल तैनात था। इसी दौरान ट्रेन के जनरल कोच की जांच की गई।

जांच के दौरान तीन थैले और एक बैग, यानी कुल चार सामान लावारिस अवस्था में मिले। आसपास मौजूद यात्रियों से इनके बारे में पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने भी सामान पर अपना दावा नहीं किया।

संदेह होने पर बैग और थैलों की तलाशी ली गई। जांच के दौरान इनके अंदर Indian Flapshell यानी Lissemys punctata प्रजाति के कुल 48 जीवित कछुए बरामद हुए।

आरपीएफ के उप निरीक्षक मोहम्मद शाकिब आलम ने गोमो स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर सभी कछुओं को नियमानुसार जब्त कर पोस्ट पर लाया। इसके बाद वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत कछुओं को संरक्षण देते हुए आगे की कार्रवाई के लिए वन विभाग को सुपुर्द कर दिया गया।

फिलहाल कछुओं को लावारिस छोड़कर जाने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। मामले में आरपीएफ आगे की कार्रवाई कर रही है।

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

सोमवार, 14 सितंबर 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

और भी पढ़ें

-
[news_reels]
WhatsApp