Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

धनबाद में दून एक्सप्रेस से 78 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में छिपाकर ले जाए जा रहे थे कछुए

Author Image
Written by
News Star Bharat

, ब्यूरो रिपोर्ट,

धनबाद : धनबाद रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दून एक्सप्रेस के जनरल कोच से 78 जिंदा कछुए बरामद किए हैं। कछुओं को चार लावारिस बैग में भरकर ले जाया जा रहा था। आरपीएफ की कार्रवाई के बाद बरामद कछुओं को वन विभाग के हवाले कर दिया गया है।

मामला धनबाद रेलवे स्टेशन का है, जहां ऑपरेशन WILEP के तहत आरपीएफ और सीआईबी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।
11 और 12 सितंबर की दरम्यानी रात गश्ती के दौरान ट्रेन संख्या 13010 योग नगरी ऋषिकेश-हावड़ा दून एक्सप्रेस धनबाद स्टेशन पहुंची। ट्रेन की जांच के दौरान इंजन से दूसरे जनरल कोच में चार लावारिस बैग मिले।

बैग के बारे में यात्रियों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने भी इन पर अपना दावा नहीं किया। संदेह होने पर बैग को प्लेटफॉर्म पर उतारकर जांच की गई। तलाशी के दौरान चारों बैग से Indian Flapshell प्रजाति के कुल 78 जीवित कछुए बरामद हुए।

एक सफेद कपड़े के थैले से 31, डेनिम रंग के बैग से 16, हरे रंग के बैग से 19 और नीले रंग के बैग से 12 कछुए मिले। आरपीएफ ने सभी कछुओं को जब्त कर वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत संरक्षण प्रदान किया और आगे की कार्रवाई के लिए वन विभाग को सौंप दिया।

फिलहाल कछुओं को ट्रेन में लावारिस छोड़कर जाने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। आरपीएफ मामले की जांच कर रही है।

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

रविवार, 13 सितंबर 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

और भी पढ़ें

पाकुड़ : पुलिस ने ज्वेलर्स शॉप लूटकांड मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से हथियार, कारतूस, करीब एक किलो चांदी के आभूषण, नकदी और लूट में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।

-
[news_reels]
WhatsApp