
, ब्यूरो रिपोर्ट,
कोडरमा के जयनगर से एक सनसनीखेज चोरी की वारदात सामने आई है, जहाँ चोरों ने घर में सो रहे 12 लोगों को कमरों में बाहर से बंद कर दिया और फिर लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।

पूरा मामला डुमरी गांव का है। गृहस्वामी सतीश कुमार ने बताया कि रविवार रात परिवार के सभी लोग खाना खाकर सो गए थे।

रात करीब 2:30 बजे बड़े भाई की नींद खुली तो देखा कि दरवाजा बाहर से बंद है। फोन करने पर पता चला कि घर के सभी कमरों को बाहर से बंद किया गया है।

परिवार ने तुरंत पड़ोसियों को कॉल किया। पड़ोसियों के आने की आहट सुनकर चोर मौके से फरार हो गए।

जब तक दरवाजे खोले गए, चोर दो कमरों से 4 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और 10 हजार रुपये नकद लेकर भाग चुके थे।
अंदर सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी के लॉकर टूटे हुए थे। सूचना पर जयनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
वहीं इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।









