Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भारतीय जीवन बीमा निगम, 70 वर्षों का विश्वास – सुरक्षा और सेवा प्रदान किया : हेमंत मिश्रा

Author Image
Written by
News Star Bharat

, ब्यूरो रिपोर्ट,

धनबाद : 1 सितंबर 2026 को भारतीय जीवन बीमा निगम की 70वीं वर्ष गांठ के अवसर पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन भारतीय जीवन बीमा निगम के गेस्ट हाऊस में किया गया। इस प्रेस वार्ता में बीमा कर्मचारी संघ , हज़ारीबाग मंडल के अध्यक्ष हेमंत मिश्रा ने संबोधित किए। उन्होंने कहा कि, 1 सितंबर 2026 को, भारतीय जीवन बीमा निगम ने देश की सेवा के 70 शानदार साल पूरा किया है। जैसे ही भारतीय जीवन बीमा निगम अपने 71वें साल में कदम रख रहा है, हम गर्व के साथ कह सकते हैं कि इसकी सात दशकों की यात्रा एक बेमिसाल सफलता की कहानी है। 1956 में लगाए गए एक छोटे से पौधे से, LIC भारत के वित्तीय क्षेत्र में बरगद के एक विशाल पेड़ के रूप में विकसित हुआ है ।

आज, भारतीय जीवन बीमा निगम की कुल संपत्ति 59 लाख करोड़ रुपये से ज़्यादा है।

देश के विकास के लिए किए गए 55 लाख करोड़ रुपये से ज़्यादा के कुल निवेश में से, लगभग 40 लाख करोड़ रुपये केंद्र और राज्य सरकारों की प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज़), हाउसिंग, सिंचाई, सड़कों और दूसरे बुनियादी ढांचों में लगाए गए हैं।

भारतीय जीवन बीमा निगम न सिर्फ़ मार्केट लीडर के तौर पर, बल्कि भारतीय इंश्योरेंस सेक्टर में ‘मार्केट मेकर’ के तौर पर भी तेज़ी से आगे बढ़ रही है।

पॉलिसीधारकों के लिए ₹59,726 करोड़ का रिकॉर्ड बोनस घोषित किया गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 5.2% अधिक है।

एलआईसी लगभग 99% दावों का निपटारा करती है और दावा निपटान में हमेशा “विश्व नंबर 1” रही है। पिछले वित्तीय वर्ष में एलआईसी ने 253.91 लाख दावा का भुगतान किया।
भारतीय जीवन बीमा निगम का सॉल्वेंसी रेश्यो 2.35 गुना है।

इस 71वें स्थापना दिवस पर, अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ भारतीय जीवन बीमा निगम की सुरक्षा के लिए अपनी वैचारिक प्रतिबद्धता को फिर से दोहराता है जिसने सात दशकों से लाखों भारतीयों को सुरक्षा दी है।

प्रेसवार्ता में संघ के हज़ारीबाग मंडल के अध्यक्ष हेमंत मिश्रा, संगठन सचिव अमित कुमार, सहायक सचिव सुबीर कुमार राम,राकेश कुमार , राहुल प्रसाद,संजय पाठक, रबींद्र दुबे , आशीष रंजन, अभिषेक कुमार , बासु बहादुर, जोगेश्वर राम, चंदन मैत्रा, राजीव साधु अर्णब सिंह, रोहित बर्मन उपस्थित थे।

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

शनिवार, 12 सितंबर 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

और भी पढ़ें

जेपीएससी-सीजीएल धांधली के खिलाफ धनबाद में भाजपा का प्रचंड प्रदर्शन, सोरेन सरकार पर बरसे नेता..भाजपा ने सीबीआई जांच और छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की..भानु प्रताप शाही और ढुल्लू महतो ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

-
[news_reels]
WhatsApp