
, ब्यूरो रिपोर्ट,
जमशेदपुर राज्य में भर्ती व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर निकाली गई भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा 11वें दिन कोल्हान पहुंची. यात्रा के तहत पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला जिले में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम और प्रदर्शन किए गए. यात्रा का नेतृत्व बाबू देवेंद्र नाथ महतो ने किया,

पूर्वी सिंहभूम में यात्रा बोड़ाम स्थित निर्मल महतो चौक, जाल्ला कॉलेज, पटमदा, कदमा उलियान स्थित निर्मल महतो समाधि स्थल, को-ऑपरेटिव कॉलेज, जमशेदपुर, आम बागान मैदान और साकची गोलचक्कर पहुंची.

इस दौरान विभिन्न स्थानों पर भर्ती व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन कर रहे लोग हाथों में झंडा लिए थे.आम बागान मैदान में स्थापित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा और साकची गोलचक्कर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर देवेंद्र नाथ महतो ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी.

देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ उलगुलान चल रहा है.

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार झारखंड में नौकरियां बेचने का काम कर रही है. युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए आंदोलन जारी रहेगा.

वहीं बोले यह राजनीती नहीं बल्कि क्रांति है जों राज्य भर के सभी जिलों में ये यात्रा जाएगी और राज्य में एक चेतना लाया जायेगा टाकई युवायो क़ा भविष्य बर्बाद ना हों…









