Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

धनबाद : मटकुरिया चेक पोस्ट के पास सड़क बदहाल, जर्जर पुल दे रहा हादसे को दावत, सड़क में गड्ढा या गड्ढे में सड़क, स्कूली बच्चों और राहगीरों को परेशानी, कई घायल, ग्रामीण नाराज

Author Image
Written by
News Star Bharat

धनबाद : मटकुरिया चेक पोस्ट के पास सड़क बदहाल_⦿_जर्जर पुल दे रहा हादसे को दावत_⦿_सड़क में गड्ढा या गड्ढे में सड़क_⦿_स्कूली बच्चों और राहगीरों को परेशानी_⦿_कई घायल, ग्रामीण नाराज

धनबाद : मटकुरिया चेक पोस्ट से धनसार जाने वाली जर्जर पुल की मुख्य सड़क की हालत बहुत खराब है। सड़क में इतने गहरे गड्ढे हो गए हैं कि यह पहचानना मुश्किल है कि सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क। इस संबंध में पहले भी खबर लगाई जा चुकी है, लेकिन संबंधित अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया है।,

तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि मटकुरिया चेक पोस्ट के समीप बने पुल पर सड़क जगह-जगह गड्ढे में तब्दील हो गई है। बड़े-बड़े गड्ढों में बरसात का गंदा पानी भरा है और गिट्टियां बाहर निकल आई हैं। 03 सितंबर 2026 को सुबह 08:03 बजे ली गई तस्वीरों में एक मोटर साइकिल से जान जोखिम में डालकर इन गड्ढों से निकलता दिखा।,

राहगीरों और स्कूली बच्चों को इस जर्जर पुल पर बने सड़क पर चलने में बहुत दिक्कत होती है। गड्ढों में भरे गंदे पानी से जब गाड़ियां तेज निकलती हैं, तो कीचड़ उछलकर स्कूल जा रहे बच्चों के कपड़ों पर पड़ता है, जिससे उनके कपड़े गंदे हो जाते हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रास्ते से रोज सैकड़ों वाहन और स्कूली बच्चे गुजरते हैं। अंधेरे में गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे कई बाइक सवार गिरकर घायल हो चुके हैं

ग्रामीणों ने धनबाद के जिलाधिकारी से मांग की है कि इस जर्जर पुल सड़क को तुरंत गड्ढा-मुक्त किया जाए और इसका नया निर्माण कराया जाए।

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

मंगलवार, 20 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

और भी पढ़ें

धनबाद के मटकुरिया निवासी फर्जी पत्रकार बनकर गोलू सिंह ने की ठगी, 2.70 लाख रुपये हड़पने की शिकायत, बैंक मोड़ थाना में आवेदन देकर पीड़ित ने की कार्रवाई की मांग, धनबाद प्रेस क्लब और पुलिस के नाम पर पैसे लेने का आरोप

-
✕
[news_reels]
WhatsApp