
, कोडरमा ब्यूरो : रतन कुमार साहू की रिपोर्ट,
कोडरमा : नवलशाही। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर नवलशाही थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में भाई-बहनों के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास की खूबसूरत झलक देखने को मिली।

इस अवसर पर बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुखी एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
वहीं भाइयों ने भी बहनों की रक्षा और हर सुख-दुख में साथ निभाने का संकल्प लिया।
रक्षाबंधन के मौके पर भाइयों ने अपनी बहनों को उपहार स्वरूप साड़ियां सहित अन्य उपहार भेंट किए।

उपहार पाकर बहनों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। तीनों बहनों ने भाई के प्रति अपना स्नेह व्यक्त करते हुए कहा कि उपहार की कीमत से अधिक महत्वपूर्ण भाई-बहन के बीच का प्यार और विश्वास है।

बहनों ने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने और उपहार देने का पर्व नहीं है, बल्कि यह भाई-बहन के बीच जीवनभर एक-दूसरे का साथ निभाने तथा सुख-दुख में खड़े रहने का पवित्र प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि राखी के इस पवित्र बंधन के साथ भाइयों की जिम्मेदारी है कि वे अपनी बहनों की रक्षा, सम्मान और हर परिस्थिति में उनका साथ निभाएं।
रक्षाबंधन के इस पावन पर्व ने परिवारों में प्रेम, सौहार्द और आपसी विश्वास को और मजबूत किया।

नवलशाही के ग्रामीण क्षेत्रों में भी पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।









