Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राखी के धागे से सड़क सुरक्षा का संदेश, नियम तोड़ने वालों से छात्राओं ने लिया वचन, धनबाद में अनोखा जागरूकता अभियान…बिना हेलमेट और सीट बेल्ट वाले चालकों की कलाई पर राखी बांधकर किया ट्रैफिक नियमों के पालन का आग्रह

Author Image
Written by
News Star Bharat

धनबाद ब्यूरो : नीतीश कुमार की रिपोर्ट,

धनबाद : रक्षाबंधन से पहले धनबाद में सड़क सुरक्षा को लेकर एक बेहद अनोखा और भावनात्मक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर सिर्फ उनकी लंबी उम्र की कामना ही नहीं की, बल्कि उनसे सड़क पर सुरक्षित चलने और यातायात नियमों का पालन करने का वचन भी लिया। धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन और एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर जिला प्रशासन, यातायात पुलिस और शिक्षा विभाग की ओर से चलाए जा रहे इस विशेष अभियान में 40 से अधिक स्कूली छात्राएं शामिल हैं।

सड़क पर हाथों में राखी, तिलक, फूल-माला और जागरूकता वाले पोस्टर लेकर खड़ी ये छात्राएं लोगों को एक खास संदेश दे रही है— सड़क पर सुरक्षित चलिए, क्योंकि आपका जीवन आपके परिवार के लिए बेहद कीमती है।

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय और सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस सहित अन्य स्कूल की 40 से अधिक छात्राएं यातायात पुलिस के जवानों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सड़कों पर उतरीं। छात्राओं ने बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों और बिना सीट बेल्ट लगाए चार पहिया वाहन चला रहे लोगों को रोककर उनकी कलाई पर राखी बांधी, तिलक लगाया और फूल-माला पहनाकर यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प दिलाया।

छात्राओं के हाथों में मौजूद पोस्टरों पर भी अनोखे और भावनात्मक संदेश लिखे थे—“भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना, जब भी वाहन चलाना, यातायात नियमों का पालन करना…” और “राखी बांधी है प्यार से, हेलमेट पहनना अगली बार से…”

इन संदेशों के जरिए छात्राएं लोगों से हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, ओवरस्पीडिंग से बचने और यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करने की अपील कर रही हैं।

जिला प्रशासन और धनबाद ट्रैफिक थाना प्रभारी जयप्रकाश का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य सिर्फ चालान काटना नहीं, बल्कि लोगों की जिंदगी बचाना और सड़क दुर्घटनाओं को शून्य के करीब लाना है।

यह विशेष जागरूकता अभियान अगले तीन दिनों तक चलेगा। इसके बाद भी यदि वाहन चालक यातायात नियमों की अनदेखी करते पाए गए, तो प्रशासन उनके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करेगा।

राखी का यह धागा सिर्फ भाई-बहन के प्यार का प्रतीक नहीं, बल्कि सड़क पर सुरक्षित रहने का एक वादा भी बन गया है। अब देखना होगा कि बहनों से किया गया यह वादा लोग सड़क पर कितना निभाते हैं।

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

बुधवार, 21 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में सपने मत देखो, अपने मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो। आज आप जो करते हैं वही आपके कल का निर्माण करता है और यही जीवन जीने का सही तरीका है।

और भी पढ़ें

धनबाद के मटकुरिया निवासी फर्जी पत्रकार बनकर गोलू सिंह ने की ठगी, 2.70 लाख रुपये हड़पने की शिकायत, बैंक मोड़ थाना में आवेदन देकर पीड़ित ने की कार्रवाई की मांग, धनबाद प्रेस क्लब और पुलिस के नाम पर पैसे लेने का आरोप

-
✕
[news_reels]
WhatsApp