
कोडरमा ब्यूरो : रतन कुमार की रिपोर्ट,
डोमचांच : कोडरमा जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन की बैठक डोमचांच में आयोजित की गईl बैठक की अध्यक्षता मालती चंद्रा ने किया।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के ट्रेजरर राजीव कुमार वर्मा मौजूद थे।वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जगरनाथ राव एवं कोडरमा जिला ओलंपिक संघ के सचिव अशोक वर्णवाल उपस्थित थे।
बैठक के दौरान कोडरमा जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन का गठन किया गया।सर्वसम्मति से संजय कुमारकोअध्यक्ष,सुनील राणा को महासचिव एवं मालती चंद्रा को कोषाध्यक्ष बनाया गया।वहीं दीपक कुमार को संयुक्त सचिव व प्रकाश कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया है।इस मौके पर राजीव कुमार वर्मा ने कहा कि जिले में बॉक्सिंग खेल को बढ़ावा देने और प्रतिभावान खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एसोसिएशन का गठन महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि एसोसिएशन के माध्यम से जिले के युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिताओं में बेहतर अवसर मिलेंगे।इस मौके पर सपना कुमारी, मुन्ना कुमार, रंजीत कुमार पासवान, अजय कुमार, राजवीर कुमार, अंकित कुमार, सोनम कुमारी, रोशन कुमार, अन्नू वर्मा, रौनक कुमार, सूरज कुमार आदि मौजूद थे।









